यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे
देहरादून— उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर अब उतराखंड में भी मदरसों का सर्वे किया जाएगा. इसके तहत सरकारी सहायता प्राप्त करने वाले सभी मदरसे शामिल होंगे.साथ ही ऐसे मदरसों की जांच की जाएगी जो गैरसरकारी सहायता से चल रहे हैै गौरतलब है कि उतराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष शादाब शम्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के सारे मदरसों का सर्वे कराने की मंशा जाहिर की थी. जिस पर उतराखंड की बीजेपी सरकार ने मुहर लगा दी है. सीएम धामी के निर्देश के बाद वक्फ बोर्ड के अधीन आने वाले प्रदेश के सभी मदरसों में सर्वे का काम शुरु हो जाएगा.
बीजेपी के नेता और उतराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने मीडिया से बातचीत करते हुए मदरसों के सर्वे को लेकर कहा कि वक्फ बोर्ड प्रदेश सरकार के सामने बहुत जल्द एक आधिकारिक प्रतिधिनित्व करेगा. जो जिले में उन मदरसों की जांच और पहचान करेगा जो उतराखंड मदरसा बोर्ड या इस्लामी शिक्षा संस्थानों के नियामक निकाय से संबध नहीं रखते हैं. पिछले सप्ताह वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए शादाब शम्स ने बताया कि सरकारी पैसे के उचित उपयोग और मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता की जांचकर आवश्यक सुधार करने के लिए मदरसों में सर्वे कराया जाएगा.
उतराखंड में इस समय 103 मदरसे मौजूद है. यह सभी मदरसे वक्फ बोर्ड के अंतर्गत शामिल है. इन सभी मदरसों को मदरसा बोर्ड के अधीन सरकारी सहायता मुहैया कराई जाती है. शादाब शम्स के मुताबिक प्रदेश में सर्वे की शुरुआत वक्फ बोर्ड के अंतर्गत संचालित होने वाले मदरसों से की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…