राहुल गांधी
-नई दिल्ली- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने विपक्ष की एकता को बड़ा झटका दिया है..महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में जब उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही देश को बचा सकती है तो विपक्ष के कुछ बड़े नेताओं के कान खड़े हो गये..खासकर नीतीश कुमार ,ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ऐसे नेता हैं जो खुद को प्रधानमंत्री पद की रेस में बता रहे हैं..कांग्रेस 7 सितंबर ने से भारत जोड़ो यात्रा भी कर रही है पर सवाल ये हैै कि जो कांग्रेस खुद ही बिखराव की शिकार है वह आखिर कैसे देश जोड़ने का दम रखती है..
अगर हम बात करें गुलाम नबी आज़ाद की तो वह पार्टी छोड़ चुके हैं और नयी पार्टी बनाने जा रहे हैं..आजाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं..इससे पहले कपिल सिब्बल कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं..जी-23 ग्रुप के मनीष तिवारी भी कह चुके हैं कांग्रेस को सिक्योरिटी गार्ड और चपरासी चला रहे हैं..पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद बीमार हैं और पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव अभी तक नहीं हुआ तो ऐसे में कांग्रेस किस आधार पर भारत जोड़ो अभियान शुरू कर रही है ..
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…