कच्चे तेल के दाम में तेजी, जानें देश में क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर कोई राहत नहीं मिली और देश में वाहन ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं. पेट्रोल और डीजल के भाव में 106 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है आखिरी बार 22 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के भाव में कटौती की थी क्योंकि 21 मई को सरकार की ओर से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की गई थी. आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भी बढ़त देखने को मिल रही है. कच्चा तेल आज फिर से ऊपरी लेवल पर बिक रहा है. WTI क्रूड 1.25 डॉलर की तेजी के साथ 88.12 डॉलर पर आ गया और ब्रेंट क्रूड 1.41 डॉलर की बढ़त के साथ 94.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में तेल की कीमतें
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दाम की बात करें तो पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के रेट पर है और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.

 

बिहार के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर
भागलपुर में पेट्रोल 107.82 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर
दरभंगा में पेट्रोल 108.02 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.75 रुपये प्रति लीटर
मधुबनी में पेट्रोल 108.45 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.15 रुपये प्रति लीटर

 

राजस्थान के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर, डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
अजमेर में पेट्रोल 108.41 रुपये प्रति लीटर, डीजल 93.66 रुपये प्रति लीटर
बीकानेर में पेट्रोल 110.07 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.16 रुपये प्रति लीटर
श्रीगंगानगर पेट्रोल 112.10 रुपये प्रति लीटर, डीजल 96.99 रुपये प्रति लीटर

 

यूपी के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट 

गाजियाबाद- पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
नोएडा- पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर
आगरा- पेट्रोल 96.48 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
गोरखपुर- पेट्रोल 96.88 रुपये और डीजल 90.06 रुपये प्रति लीटर
मेरठ- पेट्रोल 96.31 रुपये और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर
वाराणसी- पेट्रोल 96.61 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर
प्रयागराज- पेट्रोल 97.47 रुपये और डीजल 90.65 रुपये प्रति लीटर

 

पंजाब के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट 

चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
अमृतसर में पेट्रोल 96.84 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.19 रुपये प्रति लीटर
जालंधर में पेट्रोल 96.06 रुपये प्रति लीटर, डीजल 86.44 रुपये प्रति लीटर
लुधियाना में पेट्रोल 96.81 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.15 रुपये प्रति लीटर

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago