Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया जिससे विपक्ष के कान खड़े हो गये

राहुल गांधी

राहुल गांधी

-नई दिल्ली- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने विपक्ष की एकता को बड़ा झटका दिया है..महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में जब उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही देश को बचा सकती है तो विपक्ष के कुछ बड़े नेताओं के कान खड़े हो गये..खासकर नीतीश कुमार ,ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ऐसे नेता हैं  जो खुद को प्रधानमंत्री पद की रेस में बता रहे हैं..कांग्रेस 7 सितंबर ने से भारत जोड़ो यात्रा भी कर रही है पर सवाल ये हैै कि जो कांग्रेस खुद ही बिखराव की शिकार है वह आखिर कैसे देश जोड़ने का दम रखती है..

अगर हम बात करें गुलाम नबी आज़ाद की तो वह पार्टी छोड़ चुके हैं और नयी पार्टी बनाने जा रहे हैं..आजाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं..इससे पहले कपिल सिब्बल कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं..जी-23 ग्रुप के मनीष तिवारी भी कह चुके हैं कांग्रेस को सिक्योरिटी गार्ड और चपरासी चला रहे हैं..पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद बीमार हैं और पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव अभी तक नहीं हुआ तो ऐसे में कांग्रेस किस आधार पर भारत जोड़ो अभियान शुरू कर रही है ..

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital