15 दिसंबर, ये वो तारिख है, जिस दिन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का निधन हुआ था. उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें द्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बताया कि वल्लभभाई पटेल देश के वो शख्सियत है, जिन्होंने राष्ट्र को एक धागे में पिरोया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर मेरा सादर नमन.
पीएम मोदी ने आगे ये भी लिखा कि उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. अखंड और सशक्त भारतवर्ष के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता.
उन्होंने अपने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, ‘ भारत रत्न सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणा लेने का भी एक विशेष अवसर है. उन्होंने देशवासियों में राष्ट्रीय एकता की जो भावना भरी, वो ‘विकसित भारत’ के लिए ऊर्जा का स्रोत है. राष्ट्र निर्माण में उनकी अद्वितीय भूमिका सशक्त और सामर्थ्यवान भारत के लिए पथ-प्रदर्शक बनी रहेगी.
आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, मजबूत भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं’
अमित शाह ने आगे लिखा, ‘सरदार साहब ने खंड खंड में बंटे आजाद भारत को तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र का सुदृढ़ रूप दिया. देश के पहले गृह मंत्री के रूप में मां भारती की सुरक्षा, आंतरिक स्थिरता एवं शांति की स्थापना को ही उन्होंने अपना जीवन लक्ष्य बनाया’.
उन्होंने उनके योगदानों को याद करते हुए ये भी कहा कि सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित कर महिलाओं, किसानों के स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाले सरदार साहब राष्ट्रप्रथम के पथ पर ध्रुव तारे के समान हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…