योगी स्टाइल में शिवराज सरकार ,मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले बस चालक का घर ज़मीदोज

लगता है कि मध्य प्रदेश सरकार भी योगी स्टाइल में ही काम कर रही है.घटना भोपाल की है जहां एक निजी स्कूल के बस चालक के अवैध मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया.आरोप है कि हनुमंता नामक बस चालक ने नर्सरी की साढ़े तीन साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत  की थी. उसने अतिक्रमण कर मकान बनाया था। इससे पहले बिला बांग स्कूल के बस ड्राइवर ने मासूम बच्ची के साथ मानवता को शर्मसार करने देने वाली हरकत की थी। उसके खिलाफ बालिका के परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, उसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

कोलार क्षेत्र एसडीएम क्षितिज शर्मा के मुताबिक राजस्व अमले, पुलिस और नगर निगम ने मिलकर कार्रवाई कर बिला बांग स्कूल के बस ड्राइवर के अवैध मकान को तोड़ने की कार्रवाई की है। उस ड्राइवर ने शाहपुरा क्षेत्र में वसंत कुंज कॉलोनी के पास टंकी के सामने गार्डन की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मकान बनाया था।प्रशासन ने ड्राइवर के परिवार से मकान खाली कराकर अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

डीएम अविनाश लवानिया ने एसडीएम और जिला शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराया जाए और बच्चों व बच्चियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। सभी स्कूल बसों में, जिनमें बच्चियां आती-जाती हैं, उनमें महिला स्टाफ जरूरी है। इसके साथ ही रिकार्डिग कैमरे भी अनिवार्य है। इसके लिए लगातार सभी बसों की जांच की जाए, इसके लिए अलग-अलग उड़नदस्ते भी बनाए जाएं और बसों की जांच  हो।जिलाधिकारी लवानिया ने आरटीओ को सभी स्कूल बसों की फिटनेस और अन्य जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। स्कूलों में लड़कियों और छोटे बच्चों के लिए अलग बाथरूम और टॉयलेट हो, इसकी भी जांच कराई जाए। सभी जगह महिला स्टाफ तैनात रहे, इसके लिए भी निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है।उन्होंने कहा है कि बच्चों को सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है, इसमें लापरवाही होने पर स्कूल प्रबंधन को भी जिम्मेदार बनाया जाएगा साथ ही वह भी कानूनी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे.

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago