‘तारक मेहता’ शो  में जानिए किसने ली शैलेष लोढ़ा की जगह?

मुंबई- सब टीवी पर पिछले 14 साल से प्रसारित हो रहे फेमस कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कुछ समय से काफी कंट्रोवर्सी में रहा है. मेकिंग टीम से आपसी विवाद के बाद  कई कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी से कहा-सुनी के बाद शो के होस्ट और एक्टर शैलेष लोढ़ा ने भी टीम से अपना रास्ता अलग कर लिया है. शो के सेट से दर्शकों के लिए अब नई खबर आई है. शैलेष लोढ़ा की जगह टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ की शो में एंट्री हो चुकी है.

शैलेष के वापस शो से जुड़ने की खबरों पर लगा विराम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के लिए नए तारक की तलाश अब खत्म हो गई है. शो के मेकर्स ने टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ के नाम पर मुहर लगा दी है. इसी के साथ ही शो में शैलेष लोढ़ा के वापस लौटने की खबरों पर भी विराम लग गया है. शैलेष पिछले 14 सालों से जब से शो की शुरुआत हुई तब से ही जुड़े थे. उनके शो छोड़ने की वजह प्रोड्यूसर आसित मोदी से किसी बात को लेकर विवाद बताया गया था. जिस पर दोनों तरफ से कभी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया. असित कुमार मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि,  “हम एक प्रतिभाशाली अभिनेता की तलाश कर रहे हैं। शैलेश लोढ़ा भी वापस आ सकते हैं. जब मेरा कोई कलाकार शो छोड़ देता है तो मुझे कभी अच्छा नहीं लगता है. उन्होंने आगे कहा था, “मैंने उनके जाने से पहले उनसे लंबी बात की लेकिन मैं कुछ नहीं कर सका क्योंकि उन्हें कुछ नया मौका मिला और वह बाहर निकलने के इच्छुक थे. हम चाहते हैं कि वह वापस आएं. लेकिन मैं किसी के लिए अंतहीन इंतजार नहीं कर सकता.

सचिन ने पहले भी कई टीवी सीरियल में किया है काम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर आसित कुमार मोदी ने मीडिया को बताया कि, हमने अपने शो में सचिन श्रॉफ को कास्ट किया है. हम एक ऐसा चेहरा चाहते थे जो दर्शकों के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हो और कई शो में पहले काम भी किया हो. बता दें शो के नए तारक मेहता सचिन श्रॉफ पहले भी कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं. ‘बन्नू मैं तेरी दुल्हन’ धारावाहिक में उन्हे काफी पसंद किया गया था. उन्होने ‘सी.आई.डी.’, ‘नाम गुम जाएगा’, ‘बालिका वधू’ और ‘नागिन’ जैसे सीरियल में पहले भी देखा जा चुका  है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

5 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

13 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

18 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

34 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

36 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

38 minutes ago