..तो इस दांव से बीजेपी होगी गोवा में मज़बूत,मिलेगा दो तिहाई बहुमत
पणजी—गोवा की राजनीति में बीजेपी ने एक बड़ा सियासी दांव चल दिया है. कांग्रेस के 11 विधायकों में से 8 बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. कांग्रेस के विधायक दल के उपनेता संकल्प अमोनकर ने बुधवार को इस खबर की पुष्टि की है. उन्होने बताया कि पार्टी के 8 विधायकों ने प्रदेश में मौजूद सत्ताधारी दल बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव के बाद बीजेपी को 2 तिहाई बहुमत मिल जाएगा.
कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी का हाथ छोड़कर अब अपनी नई राह पकड़ ली है. कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होने जा रहे है. जिसमे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत का नाम भी शामिल है. कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में अपना राजनीतिक सफर जारी रखने जा रहे नेताओं में दिगंबर कामत और संकल्प अमोनकर के अलावा माइकल लोबो, दलीला लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो सेकीरा और रुडोल्फ फर्नाडीस के नाम शामिल हैं.
गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास इस समय 20 सीटें मौजूद है और वो सत्ता पर काबिज है. कांग्रेस के 11 विधायकों में से 8 के बीजेपी शामिल होने के बाद उसकी संख्या 28 हो जाएगी. विधानसभा में 28 विधायकों के बाद बीजेपी की ताकत गोवा में और बढ़ जाएगी जबकि कांग्रेस में सिर्फ 3 विधायक ही रह जाएंगे. सूत्रो के मुताबिक एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा परिसर में कांग्रेस के आठ बागी विधायकों से मुलाकात की है. जिसके बाद उन्हे पार्टी में शामिल कराए जानी की औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी.
—आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…
Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…
Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…