नवीनतम

T20 World Cup :भारतीय बल्लेबाजों की दमदार बैटिंग की बदौलत नीदरलैंड्स 56 रनों से हारा

टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में  कप्तान  स्कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्व में बल्लेबाजी करने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उतरी नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर महज 123 रन ही बना सकी.

नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए. वहीं भारत की ओर गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए. वहीं, मोहम्मद शमी को एक बल्लेबाज को आउट किया. बता दें दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल मंच पर पहली बार आमने-सामने थी. वनीदरलैंड्स की यह लगातार दूसरी हार और भारत की लगातार दूसरी जीत है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में 4 अंक हासिल कर लिए हैं.

इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. उनका यह बिल्कुल सही सााबित हुआ. रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. उन्होंने  39 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. हालांकि दूसरे सलामी बल्लेेबाज केएल राहुल पिछले मैच की तरह इस मैच में भी कोई कमाल नहीं कर सके. वह 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन  ही बना सके.

उनके आउट होने के बाद रन मशीन विराट कोहली ने आते ही अपने बल्ले की क्लास दिखाना शरु की. उन्होंने  44 गेंदों में ताबड़तोड़62 रन बनाए. वहीं दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने 25 गेंदों में 51 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हुई. आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बनाए और टीम के स्कोर को 179 रनों तक पहुंचाया.

कोहली का 35वां  अर्धशतक

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले की अपना शानदार फार्म को किंग कोहली ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे मैच में भी जारी रखा. उन्होंने  टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 35वां और इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा. उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी में  3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए. उन्होंने अपने क्लास  दिखाते हुए मैदान के चारों ओर शॉ्र्टस लगाए.  कोहली और सूर्यकुमार के बीच टी20 में यह चौथी 50+ रन की साझेदारी रही. किंग कोहली के फार्म में आने से टीम इंडिया समेत भारतीय प्रशंसक भी बेहद खुश हैं. उन्होंने आज सिडनी मैदान पर कोहली की बल्लेबाजी को खूब इंज्वॉय किया.

सेमीफाइनल में एंट्री करने की बढ़ी उम्मीदें

भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप में शानदार आगाज किया है. पहले पाकिस्तान और फिर आज नीदरलैंड्स को हराकर टीम इंडिया ने 4 प्वाइंट्स हासिल कर लिए है. इस जीत के साथ ही भारत की सेमीफाइनल में प्रवेश करने की उम्मीदें बढ़ गई है. टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि किंग कोहली अपनी शानदार फार्म में वापस आ गए हैं. उन्होंने अब तक दोनों मुकाबलों में शानदार फिफ्टी जड़ी है. आने वाले मुकाबलों में भी अगर रन मशीन विराट कोहली का बल्ला ऐसे ही चलता रहा और टीम लीग राउंड के अपने बाकी के मुकाबले  भी जीत लेती है तो  फिर वो सेमिफाइनल में एंट्री मार लेगी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

8 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

9 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

23 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago