नवीनतम

T20 World Cup: सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की करारी हार, इंग्लैंड 10 विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंचा

टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों करारी हार मिली है. इंग्लैंड की टीम एडिलेड-ओवल के मैदान पर  10 विकेट से भारत को हराकर फाइनल में पहुंच गई है.

भारत से 169 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही बिना विकटे खोए बड़े ही आसानी से हासिल कर लिया. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रॉस बटलर और एलेक्स हेल्स  भारतीय गेंदबाजों के ऊपर कहर बनकर बरसे. बटलर ने 49 गेंदों में 80 रन बनाए उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. दूसरे छोर से एलेक्स हेल्स ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली. दोनों इंग्लिंश बल्लेबाजों ने भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए मुकाबले को एक तरफा जीता लिया.

भारतीय गेंदबाज रहे नाकाम

इंग्लैंड के खिलाफ सभी भारतीय गेंदबाज नाकाम रहे. किसी भी बॉलर को एक विकेट भी नसीब नहीं हुई है. टीम के सीनियर गेंदबाज आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मुहम्मद शमी बुरी तरह से फेल रहे है. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, अर्शदीप और अक्षर पटेल भी बटलर और हेल्स को रोक नहीं सके. सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. जिसका नतीजा यह रहा कि इंग्लैंड की टीम 4 ओवर पहले ही 16 ओवर में जीत हासिल कर ली.

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला

क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है यह बात एक बार फिर साबित हो गई. जहां टी20 टूर्नामेंट के सफर की शुरुआत ने बैक टू बैक जीत दर्ज करके की थी वो सेमीफाइनल में पहुंच का टूर्नामेंट से बाहर हो गई. वहीं लगातार दो हार से सफर का आगाज करने वाली पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंच गई.

सब यह उम्मीद कर रहे थे कि भारत इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा देगा जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज फाइनल मुकाबला होगा. लेकिन क्रिकेट में कुछ भी निश्चित नहीं होता कब कौन टीम अर्श से फर्श पर फर्श से अर्श पर आ जाएगा यह कोई नहीं जानता. अब 13 नवंबर रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल की जंग होगी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago