नवीनतम

T20 World Cup: ससुर शाहीद अफरीदी के अंदाज में दिखे शाहीन, भारतीय फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के दामाद और टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने आज भारतीय फैंस से मुलाकात की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो और तस्वीरों को देखकर फैंस को शाहीद अफरीदी याद आ गए.

टी20 विश्व कप का रोमांच अब और बढ़ चुका है. पाकिस्तान ने आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री कर चुकी है. अब दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. अगर भारत ने इंग्लैंड को हरा देता है तो साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर भारत पाकिस्तान की टीमें ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएगी.

ससुर शाहीद के अंदाज में दिखे शाहीन

इन सबके बीच आज पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारतीय फैंस से मुलाकात की. उन्होंने भारतीय फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाई. साथ ही शाहीन ने एक फैन को भारतीय झंडे पर ऑटोग्राफ भी दिया. इंडियन फैस के साथ शाहीन के इस बर्ताव को देखकर फैंस को शाहीन के होने वाले ससुर शाहिद अफरीदी की याद आ गई.

सोशल मीडिया यूजर्स इन वीडियो और तस्वीरों को जमकर शेयर कर रहे हैं. भारतीय फैंस के साथ शाहीन शाह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सभी फैंस यही कहते नजर आ रहे है कि शाहीन शाह अफरीदी को देखकर उनके ससुर शाहीद अफरीदी याद आते हैं.

खराब फार्म के बाद की वापसी

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन शाह अफरीदी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उन्होंने राउंड स्टेज के पहले कुछ मुकाबलों में अच्छी गेंदबाजी नही की थी. लेकिन उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अफरीदी ने अपनी धार पकड़ ली और चार बल्लेबाजों का शिकार किया. इस रीदम को बरकरार रखते हुए आज न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी शाहीन ने 2 विकेट अपने नाम किए.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

10 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

27 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

33 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago