तारक मेहता पीएम मोदी का स्टैच्यू
Mayur Vakani Made PM Modi’s statue : टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मयूर वकानी ने PM नरेंद्र मोदी का शानदार स्टैच्यू बनाया है. इस स्टैच्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में सुंदर का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी ने गुजरात चुनाव से पहले ही PM नरेंद्र मोदी का बेहद शानदार स्टेच्यू बनाया है. उन्होंने अपनी मूर्तिकला की कई आश्चर्यजनक तस्वीरें पोस्ट भी कीं हैं. मयूर वकानी का ये टैलेंट देखकर फैंस तारीफ करने से पीछे नही हट रहे हैं.
इन फोटोज को शेयर करते हुए मयूर वकानी ने लिखा, ‘PM के साथ एक सेल्फी. इस स्टेच्यू को फाइनल टच दिया जा रहा है. मयूर वकानी और उनकी टीम ने इस शानदार स्टेच्यू को बनाया है’. मयूर वकानी इन फोटोज में अपनी टीम के साथ PM मोदी के स्टेच्यू पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं.
फैंस उनकी एक्टिंग के अलावा कला से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं. एक नेटिजन्स ने लिखा, “कमाल का काम मयूर भाई”. एक अन्य ने कमेंट किया, “अति सुंदर भाई”. वहीं कई यूजर्स ने इसका मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि मयूर उर्फ सुंदर ने मूर्ति बनाने के लिए उनके ऑनस्क्रीन ‘माई डियर जीजाजी’ जेठालाल (दिलीप जोशी) से पैसे लिए होंगे.
मयूर वकानी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया बेन यानी दिशा वकानी के रियल भाई हैं. मैटरनिटी लीव के बाद दिशा वकानी तारक मेहता में दिखाई नहीं दी हैं, वहीं मयूर वकानी अभी भी इस शो का हिस्सा हैं.
मयूर ने दिशा के गले में कैंसर की अफवाहों को गलत ठहराया है. मयूर ने कैंसर की अफवाहों को लेकर जवाब दिया था, “हमेशा इस तरह की अफवाहें मीडिया में फैलती रहती हैं वह एकदम स्वस्थ हैं और ये अफवाहें बिलकुल झूठ है. आये दिन हमें हर दिन उनके बारे में अफवाहें सुनने को मिलती रहतीं हैं फैंस को ऐसी अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए”.
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…