नवीनतम

यूपी: पुलिस को चकमा देकर अब्बास अंसारी ने कोर्ट में किया सरेंडर, लंबे अर्से से तलाश रही थी पुलिस

उत्तर-प्रदेश के मऊ जिले से सदर विधायक और कई मामलों में अपराधी मुख्तार अंसारी के बेटे अब्‍बास अंसारी ने शुक्रवार को मऊ न्‍यायालय में सरेंडर कर दिया. आचार  संहिता के दौरान हेट स्‍पीच मामले में वांछित अब्बास की तलाश यूपी पुलिस लंबे समय से कर रही थी, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी अब्‍बास अंसारी को नहीं पकड़ा जा सका था.

शुक्रवार को मऊ के जिला कोर्ट में अब्बास अंसारी अपने साथी मंसूर और उमर अंसारी के साथ पहुंचकर आत्मसमर्पण किया. इस दौरान उसके कई समर्थक भी मौजूद थे. अब्बास अपने एडवोकेट के साथ अदालत के भीतर दाखिल हुआ जहां उसकेे वकील ने आत्‍मसमर्पण की अर्जी  जज के सामने पेश की. इसके बाद उसके सरेंडर की कागजी प्रकिया शुरु हुई.

मुचलके पर अदालत ने दी जमानत

यूपी में अपराध के लिए मश्हूर कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को   मऊ जिले की पुलिस के अलावा कई दूसरे मामलों में लखनऊ पुलिस भी तलाश कर रही थी. इसके लिए पंजाब के अलावा दिल्‍ली और गाजीपुर सहित आजमगढ़ जिले में भी कई बार पुलिस टीमे अब्बास के होने की खबर मिलने पर दबिश दे चुकी थी लेकिन वो पुलिस की चुंगल से बचता आ रहा था. पुलिस के साथ लंबे समय से आंख में चोली खेल रहा अब्बास अपने बचने की पूरी तैयारी करके शुक्रवार को मऊ जिला अदालत में सरेंडर करने पहुंचा. जहां मुचलके पर अदालत ने उसे जमानत दे दी

गैरजमानती वारंट हुआ था जारी

सुभासपा पार्टी के टिकट पर मऊ  से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ गैजमानती वारंट जारी हुआ था.  आरोपितों के तारीख पर मौजूद न रहने के कारण  गैरजमानती वारंट जारी किया गया था. बता  दें इसी मामले पर 2022 विधान सभा चुनाव के दौरान  जनसभा में बतौर प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने जिले के आला अधिकारियों को मंच  से खुली चेतावनी दी थी. उसने कहा था कि प्रदेश में उनकी सरकार यानि सपा-सुभासपा गठबंंधन की सरकार आ रही है. सरकार आने के बाद वो एक-एक अधिकारी का हिसाब करेंगे. इसी मामले पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. तब से वो लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago