मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज का ईलाज
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल है.मामला फिरोजाबाद जिले का है. यहां के अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं.हालत ये है कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये कोई एक दिन की बात नहीं है, आए दिन लाइट जाने पर ऐसा ही होता है.
दरअसल फिरोजाबाद में बुधवार की रात करीब आधा घंटे तक ट्रामा सेंटर में अंधेरा छाया रहा. वहीं इसी बीच मोबाइल की रोशनी में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों का इलाज करते देखे गए. वहीं जनरेटर की सुविधा होने के बाद भी उसको नहीं चलाया गया. बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की टांके भी मोबाइल की रोशनी में लगाये गये.
ये हालत तब है कि जब सरकार चिकित्सा सुविधाओं को लेकर लंबे चौड़े दावे करती है.जिला अस्पताल की हालत ये है कि यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है.मरीजों को परेशान होकर घर लौटना पड़ता है जिसके बाद मरीज प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर लगाने पर मजबूर होते हैं.
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…