Categories: नवीनतम

Chandrayaan-3: यूपी के मदरसों में भी दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग, इस रोमांचक पल के गवाह बनेंगे बच्चे

Chandrayaan-3: पूरा देश आज शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. भला हो भी क्यूं न, अपना चंद्रयान-3 इतिहास जो रचने जा रहा है. इसीलिए इस एतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए स्कूलों के साथ ही मदरसों में भी चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लाइव लैंडिग दिखाई जाएगी और प्रदेश का हर बच्चा इस रोमांचक क्षण का गवाह बनेगा. बुधवार को Chandrayaan-3 के चंद्रमा पर उतरने के सजीव प्रसारण को शाम सवा पांच बजे से लेकर सवा छह बजे तक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को दिखाया जाएगा.

बता दें कि इस सम्बंध में प्रदेश सरकार स्कूलों और सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेश दे चुकी है कि बुधवार की शाम को स्कूल खुले रहें और बच्चों को चंद्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाई जाए. इसी के साथ प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थानों को शाम को खोलने और समय रहते टीवी व प्रोजेक्टर इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं. इस ऐतिहासिक क्षण के विद्यार्थी गवाह बनें, इसके लिए सुबह से ही सरकारी स्कूलों में तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं. चंद्रयान तीन को चंद्रमा पर उतरते हुए देखने का अनुभव बेहद रोमांचक भरा होगा और इस पल को अपनी आंखों में संजों लेने के लिए पूरा देश इंतजार कर रहा है. मालूम हो कि, चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए तैयार है और इसको लेकर भारत सुर्खियों में है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वर्तमान योजना के अनुसार विक्रम की लैंडिंग के लिए पावर डिसेंट बुधवार (23 अगस्त) शाम 5.45 बजे शुरू होने की उम्मीद है और अगर वहां से सब कुछ ठीक रहता है तो विक्रम शाम लगभग 6.04 बजे लैंडिंग करेगा. इसको लेकर पूरा देश उत्साहित है.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 मिशन टीम का हिस्सा हैं गाजीपुर के कमलेश राय, सफल लैंडिंग की तैयारियों के बीच गांव में जश्न का माहौल

दानिश आजाद अंसारी ने जारी किए निर्देश

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी की ओर से निर्देश जारी कर मदरसों को भी शाम को खोले जाने के लिए कहा गया है. साथ ही विद्यार्थियों को चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. तो वहीं प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में भी यह व्यवस्था करने के लिए शिक्षक लगे हुए हैं.

पिंक बूथ पर भी होगी चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग

जहां एक ओर स्कूलों व मदरसों में बच्चों को चंद्रयान की लाइव लैंडिंग का प्रसारण दिखाया जाएगा तो वहीं पिंक बूथ पर भी इसकी व्यवस्था की जाएगी. चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए लखनऊ के एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पश्चिमी जोन के सभी पिंक बूथ पर लोगों को चंद्रयान-3 का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए व्यवस्था की है. उन्होंने मीडिया को जानकारी दी है कि, पिंक बूथ के आस-पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को चंद्रयान-3 की लैडिंग दिखाने के लिए व्यवस्था की जा रही है. लोगों से अपील है कि लोग अपने बच्चों को पिंक बूथ पर ले जाएं और विज्ञान की इस अनूठी उपलब्धि के बारे में उन्हें जानकारी दें और चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण को दिखाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…

19 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की दिखी बॉन्डिंग, गले मिलकर किया अभिवादन

बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…

25 minutes ago

गोरखपुर रोड शो के नाम पर वायरल हो रहा Akhilesh Yadav का वीडियो, जानें सच

गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…

52 minutes ago

सिर्फ एक कार्ड के सहारे कैसे तय होगी उम्र? हाई कोर्ट के इस फैसले से पलट गया पूरा मामला

Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…

1 hour ago

कानूनी शिक्षा में एआई का सही इस्तेमाल जरूरी, छात्रों के लिए लीगल एड हो अनिवार्य- सीजेआई सूर्यकांत

हैदराबाद में सीएलईए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में एआई के…

1 hour ago