चंद्रयान-3 मिशन में शामिल हैं गाजीपुर के कमलेश राय
चंद्रयान- 3 आज यानी 23 अगस्त को चांद की सतह पर शाम को लैंड करेगा. मिशन के सफल होने को लेकर पूरे देश में प्रार्थनाएं की जा रही हैं. इसके अलावा पूरी दुनिया की नजरें भी इस मिशन पर टिकी हुई हैं. मिशन को अंजम देने वाली टीम में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कमलेश राय भी शामिल हैं. कमलेश राय रेवतीपुर गांव के तेजमल राय पट्टी के रहने वाले हैं और इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभा रहे हैं. जिसको लेकर उनके गांव में जश्न का माहौल है.
कमलेश राय इसरो में कार्यरत हैं. चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग और विक्रम को चांद की सतह पर उतारने के लिए पूरी टीम के साथ लगे हुए हैं. इसके अलावा कमलेश राय कई अन्य प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रहे हैं. जिसमें मार्स ऑर्बिटर मिश, कार्टोसैट-1 ,ओशनसैट -2 ,हैमसैट, कार्टोसैट -2A , इंडिया और फ्रांस के ज्वाइंट वेंचर सेटेलाइट ,मेघा ट्रापिक -1 सेटेलाइट का प्रक्षेपण शामिल है. कमलेश राय ने साल 2010 में इसरो में मैथ एक्सपर्ट के रूप में अपनी नौकरी शुरू की थी. उनके पिता वेदप्रकाश शर्मा पेशे से वकील हैं.
कमलेश राय के गांव में लोग टीवी, मोबाइल फोन और अन्य माध्यमों के जरिए चंद्रयान-3 मिशन के बारे में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. गांव से लेकर पूरे जिले में लोगों के अंदर इस बात की खुशी है और गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनके जिले का बेटा भी इस मिशन में शामिल है. वैज्ञानिक कमलेश राय की इस उपलब्धि को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन का सफर सफल हुआ है. आगे भी ये सफल होगा. इसके साथ ही भारत दुनिया चौथा देश बन जाएगा जो ये उपलब्धि हासिल करेगा.
वहीं बीजेपी के जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय ने कहा कि कमलेश राय ने जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले का नाम हो रहा है. लोग गर्व महसूस कर रहे हैं. इस खुशी के पल को लोग एकदूसरे के साथ मिठाई खिलाकर बांट रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…