नवीनतम

UP Prevent Dengue: प्रदेशवासियों को मिलेगी डेंगू से राहत, सीएम योगी ने दिए डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को  डेंगू के खतरे से बचाव के लिए हर जिले में डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाए जाने के निर्देश दिए हैं.

यूपी में बारिश के बाद से ही डेंगू और मलेरिया जैसी बीमीरियां पैर पसार रही हैं. खासतौर पर डेंगू के मामलों में आय दिन बढ़ोतरी हो रही है. हर एक जिले के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीजों की लंबी लाइन लग रही है.

प्रदेश के लोगों को डेंगू से राहत देने के लिए सीएम योगी ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में डेंगू और अन्य संचारी रोगों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए रोकथाम के लिए प्रयासों को और तेज करने के निर्देश दिए हैं.

डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाए जाएंगे

यूपी में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. अस्पतालों मे मरीजों की संख्या हजार के पार पहुंच चुकी है. इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार अब मेडिकल व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जिल में  डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने का फैसला किया है. शनिवार को सीएम ने मेडिकल विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और अस्पतालों को डेंगू के उपचार के लिए सुविधाओं से युक्त होने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि कोराना काल में जिस तरह से कोविड डेडिकेटेड अस्पाल बनाए गए थे ठीक वैसे ही अब डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए हमें डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाए जाने की जरुरत है. सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, इन डेडिकेटेड अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता होनी चाहिए. साथ ही मरीज के रोग को जांचने के लिए जांच उपकरण की पर्याप्त व्यवस्था भी होनी चाहिए.

ये भी पढ़े:-

Mukhtar Ansari: गैंगस्टर मामले में सफाई देने नहीं पहुंचे मुख्तार अंसारी ,कोर्ट ने दे दिया यह आदेश

घर-घर होगी डेंगू की स्क्रीनिंग

यूपी में डेंगू के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार एक्शन मोड में है. सीएम योगी ने सभी जिलों  में डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए ही साथ ही प्रत्येक घर की स्क्रीनिंग की भी बात कही. चिकित्सक अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा कि, डेंगू इलाज की रोकथाम के लिए घर-घर स्क्रीनिंग कराएं और जिस भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण नजर आते हैं उनके समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जाए.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

7 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

31 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

37 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

40 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

49 minutes ago