नवीनतम

फिर राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी करेगी कमाल, इस फिल्म में करेंगे स्क्रीन शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘मिली’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. 4 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में वह सनी कौशल के साथ नजर आई हैं. वहीं, अब वह अपनी अगली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की तैयारी में जुट गई हैं, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव नजर आ रहे हैं.

दरअसल,जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, हार्ड एट वर्क डू नॉट डिस्टर्ब राजकुमार राव मिस्टर एंड मिसेज माही’ तस्वीर में अभिनेता को सोफे पर बैठे हुए झपकी लेते, देखा जा सकता है.

हाल ही में जाह्नवी कपूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें वह ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए क्रिकेट ग्राउंड ट्रेनिंग कर रही थीं. इस फिल्म में जाह्नवी एक क्रिकेटर का किरदार निभाने वाली हैं. यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी भी खत्म नहीं हुई है.

 

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘मिली’ रिलीज हुई है. यह जाह्नवी की पहली फिल्म है, जो उनके पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, अब जाह्नवी वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ में नजर आने वाली हैं. दूसरी ओर, राजकुमार को हाल ही में हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे के साथ थ्रिलर फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसके अलावा वह ‘गन्स एंड गुलाब’ में भी नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

5 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

8 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

16 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

34 minutes ago

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

44 minutes ago