Categories: नवीनतम

Varanasi: सावन में काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री, पांच लाख लोगों को सौपेंगे ‘पीएम आवास’ की चाबी, पूरा होगा अपने घर का सपना

Varanasi: बाबा भोलेनाथ के प्रिय सावन मास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को दो दिवसीय यात्रा पर काशी जाएंगे. मानसूनी मौसम में प्रधानमंत्री काशी के नागरिकों को कई बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं. इसी के साथ वह अपने 9 सालों का सबसे बड़ा गिफ्ट भी देंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी का यह तोहफा पूरे पूर्वांचल में बड़ा बदलाव लाने का काम करेगा. इसी के साथ पीएम पांच लाख पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी सौपेंगे. पीएम स्वनिधि योजना के 1.25 लाख पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण व आयुष्मान कार्ड लांच करते हुए 2.88 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.

बता दें कि प्रधानमंत्री सात जुलाई को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत वाराणसी पहुंच रहे हैं और उनके गोरखपुर भी जाने की योजना है. तो वहीं वाराणसी में पीएम मोदी द्वारा लोकार्पण की सूची में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर नई रेलवे लाइन का निर्माण औड़िहार-जौनपुर सेक्शन रेलवे लाइन का दोहरीकरण औड़िहार-गाजीपुर सेक्शन रेलवे लाइन का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण भटनी-औड़िहार सेक्शन रेलवे लाइन का विद्युतीकरण राष्ट्रीय राजमार्ग 56 वाराणसी-जौनपुर फोरलेन आदि परियोजनाएं शामिल हैं. इसी के साथ शिलान्यास सूची में मर्णिकर्णिका घाट व हरिश्चंद्र घाट का पुनर्विकास समेत अन्य कार्य को भी शामिल किया गया है.

जानकारी सामने आ रही है कि, सात जुलाई को पहले दिन शाम करीब साढ़े चार बजे आदिलपुर में आयोजित जनसभा को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे, लेकिन इससे पहले जनसभा स्थल पर आवास, पीएम स्वनिधि के चुनिंदा बीस लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे. इसी के साथ मंच पर ही 9 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करते हुए प्रदेश स्तर पर निर्मित पांच लाख पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी देंगे. इसी के साथ पीएम स्वनिधि योजना के 1.25 लाख पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण व आयुष्मान कार्ड लांच करते हुए 2.88 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा पूर्वांचल को 12110.24 करोड़ की सौगात देंगे, जिसमें 10720.58 करोड़ की लागत से पूरी हो चुकी 19 परियोजनाओं का लोकार्पण व 1389.66 करोड़ की लागत की दस परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- Varanasi: श्रावण मास में 9 सालों की सबसे बड़ी सौगात लेकर काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, जानिए क्यों खास है यह दौरा

जनसभा स्थल का निरीक्षण जारी

बता दें कि वाजिदपुर में निर्धारित स्थल पर प्रधानमंत्री जनसभा को सम्बोधित करेंगे. बुधवार को पुलिस अधिकारी यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. बता दें कि पीएम के कार्यक्रम स्थल को लेकर पहले ही जनस्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. इसी के साथ ही ड्रोन उड़ाने को लेकर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. बता दें कि बुधवार को निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन भी निरीक्षण के लिए पहुंचा और सभास्थल पर जनरेटर से लेकर बिजली के कार्यों की जानकारी हासिल की. जनसभा स्थल पर तीनों जर्मन हैंगर लगा लिए गए हैं. चूंकि प्रधानमंत्री के रात में यहां रुकने की भी सम्भावना जताई जा रही है, इसलिए इसको देखते हुए बरेका में भी तैयारियां करीब पूरी कर ली गई हैं. बरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर तीन हेलीपैड का निर्माण करा लिया गया है. खेल मैदान से गेस्ट हाउस तक खंभो पर रंगीन झालरों से सजावट की गई हैं और जहां-जहां सड़कें बारिश के चलते खराब हो गई थी, उनकी भी मरम्मत कर ली गई है. इसी के साथ पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी पूरी तैयारी कर ली गई है. साथ ही पुलिस से लेकर जिला प्रशासन तक पूरी तरह से मुस्तैद है और गुरुवार को भी कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण दौरा जारी है और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

1 hour ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

1 hour ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

1 hour ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

2 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

2 hours ago