नवीनतम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा को करारा झटका,साइकिल से उतरकर हाथी पर सवार हुए इमरान मसूद

जैसी कि उम्मीद थी ,वही हुआ. आखिरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार नेता इमरान मसूद समाजवादी पार्टी छोड़कर बीएसपी में शामिल हो गये. ये वही इमरान मसूद हैं जो अक्सर विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं.बताया जा रहा था कि सपा से उनका मोह भंग हो चुका है. उनके पार्टी छोड़ने से सपा को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि अपने इलाके में मसूद का खासा असर है.

आगामी चुनावों में बीएसपी को मसूद के शामिल हेने से फायदा होगा. क्योंकि दलितों के साथ मुस्लिम वोट बैंक पार्टी को और मज़बूत करेगा. उनके बीएसपी में शामिल होने की घोषणा खुद पार्टी सुप्रीमो मायावती ने की है.उन्होंने ट्वीवीट करके लिखा कि मसूद का हम पार्टी में स्वागत करते हैं.

आपको बता दें कि  2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही मसूद ने कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थाम लिया था. अब अचानक उन्होंने सपा पार्टी को भी छोड़ने का फैसला क्यों लिया है, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है.

सूत्रों की मानें तो, बीएसपी पार्टी इमरान मसूद को सहारनपुर से ही चुनावी मैदान में उतार सकती है. ऐसा कहा जा रहा है कि मायावती को वेस्टर्न यूपी में एक बड़े मुस्लिम चेहरे की तलाश थी, जो शायद अब पूरी हो चुकी है. इमरान मसूद का अपना एक अलग ही जनाधार है और मुस्लिम वोटर्स ने उन पर काफी भरोसा जताया है.

 -भारत ए्क्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

21 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

35 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

55 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago