WHO की चेतावनी, दुनिया को Covid-19 के ओमिक्रॉन सबवेरिएंट से सतर्क रहने को कहा

जेनेवा-   विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनहोम ने दुनिया को कोरोना संक्रमण से अभी भी अलर्ट रहने को कहा है. बुधवार को जिनेवा से अपनी नियमित बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आप ऐसा ना समझें की कोराना महामारी पूरी तरह से खत्म हो गई है. इससे निपटने के लिए हमें 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन के बाद भी सावधान रहने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोविड का टीका अभी तक नहीं लगवाया है वो जल्द लगावा लें और जिन लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली है वो बूस्टर डोज भी लगवा लें. टेड्रोस ने कहा कि अब हम विश्व स्तर पर कोरोना से हो रही मौतों में लगातार कमी देख रहे है. लेकिन अभी भी हमें इससे सतर्क रहने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि उत्तरी गोलार्ध के इलाकों में मौसम के बदलने के बाद कोरोना के मामले में तेजी आ सकती है. ठंड की वजह से इन इलाकों में कोविड-19 के कारण मरीजों की संख्या बढ़ सकती है और इससे होने वाली मौत में भी इजाफा हो सकता है.

ओमिक्रॉन का सबवेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक—

WHO के प्रमुख टेड्रोस ने बताया कि ओमिक्रॉन का सबवेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक है. यह कोरोना वेरिएंट तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन सबवेरिएंट के ज्यादा ट्रांसमिसिबल होने के कारण इससे बहुत ज्यादा खतरा बना रह सकता है. ब्रीफिंग के दौरान टेड्रोस ने कहा कि हमें उन इलाकों और समूहों में टीकाकरण अभियान करने की ज्यादा जरुरत है जहां कमजोर औऱ बुजुर्ग लोग हैं. उन्होंने कहा कि खासकर गरीबों देशों में सभी को टीका लगाने के बाद भी सतर्क रहने की जरुरत है.

टीकाकरण के बाद भी रहना होगा सतर्क—-

विश्व स्वास्थ संगठन के प्रमुख टैड्रोस ने दुनिया को कोरोना के खतरे से सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि भले ही आपने कोविड-19 का टीका लगवा लिया हो फिर भी कोरोना की सभी गाइडलांस को फॉलो करने की जरुरत है। टेड्रोस ने कहा कि लोगों को अभी भी भीड़ वाले इलाकों से बचने की जरुरत है. इसके साथ ही आप अपनी मास्क पहनने की आदत को फिलहाह बंद ना करें. घर के बाहर जाते समय मास्क पहनकर ही निकले.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

13 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

13 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

49 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago