बेंगलुरु- नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.कर्नाटक पुलिस अब उनसे पूछताछ करेगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच अधिकारी डिप्टी एसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम उनके कार्यालय में जाकर पूछताछ शुरू करेगी. बता दें 15 और 16 साल की दो बच्चियों ने संत शिवमूर्ति के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था. जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को लिंगायत संत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जेल में बंद शिवमूर्ति मुरुघ ने शुक्रवार सुबह पुलिस से तबीयत बिगड़ने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. संत को अस्पताल में अदालत को बिना सूचना दिए शिफ्ट करने पर जिला और सत्र कोर्ट के जज बी.के. कोमल ने अभियोजन पक्ष को आड़े हाथों लिया है. इस मामले में जिला अस्पताल के सर्जन बसवराजू को भी अदालत तलब कर सकती है जिन्होंने संत शिवमूर्ति की मेडिकल रिपोर्ट में बताया था कि, उन्हे हृदय संबंधी बीमारी है.
जिला अदालत ने रेप के आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के वकील की मांग को खारिज कर दिया है. संत शिवमूर्ति के वकील ने अदालत से जेल में उन्हे सात्विक भोजन देने का अनुरोध किया था. जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए जेल के अधिकारियों को आदेश दिया है कि संत शिवमूर्ति को जेल में बाकी कैदियों की तरह ही नियमित भोजन दिया जाए.
नाबालिग लड़कियों के साथ रेप मामले में संत शिवमूर्ति मुरुघ का साथ देने वाली दूसरी आरोपी हॉस्टल वार्डन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने उन्हे शिवमोग्गा केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है, क्योकि चित्रदुर्ग में महिलाओं के लिए एक भी जेल नहीं है.
-आईएएनएस
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…