इजरायल रवाना हुए 60 श्रमिक
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है. इसी बीच भारत से 60 श्रमिकों का एक जत्था इजरायल के लिए रवाना हुआ है. श्रमिकों के इजरायल जाने की जानकारी भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने दी.
नाओर गिलोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि इजरायल जाने वाले भारतीय श्रमिक दोनों देशों के बीच एक उच्चस्तरीय रिश्तों के दूत बनेंगे.
उन्होंने कहा कि ये श्रमिक सरकार से सरकार समाझौते के तहत इजरायल जा रहे हैं. नाओर गिलोन ने इस पहल के लिए भारत के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की भी तारीफ की. गिलोन ने कहा, ‘‘आज सरकार से सरकार के बीच समझौते के तहत इजरायल जाने वाले 60 से अधिक भारतीय निर्माण श्रमिकों के पहले जत्थे को रवाना करने के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया. यह भारत के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) सहित कई लोगों की कड़ी मेहनत का परिणाम है.
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि श्रमिक भारत और इजराइल के बीच महान जनता से जनता के संबंधों के दूत बनेंगे. इजराइल में भारतीय श्रमिकों के रोजगार को लेकर किसी भी सरकार-से-सरकार समझौते के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इजरायल-हमास संघर्ष के बाद मीडिया में खबरें आई थीं कि इजरायली निर्माण उद्योग पिछले महीने 90,000 फिलिस्तीनियों के स्थान पर 100,000 भारतीय श्रमिकों की भर्ती करने पर विचार कर रहा है.
भारत ने पिछले महीने कहा था कि वह कथित तौर पर हिजबुल्लाह द्वारा किए गए मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत के मद्देनजर इजरायल में अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने 8 मार्च को कहा था, ‘‘इजरायल में हमारे 18,000 से अधिक देखभालकर्ता और अन्य पेशेवर हैं. उनकी सुरक्षा हमारे लिए प्रमुख चिंता का विषय है.’’
-भारत एक्सप्रेस
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…