अजब-गजब

शिव का अनूठा मंदिर, जो 6 महीने तक पानी में डूबा रहता है, जानिए इसका इतिहास

Nilkantheshwar Mahadev Temple: देश में देवों के देव भगवान शंकर के तमाम मंदिर हैं. इनमें से कुछ तो ऐसी दुर्गम जगहों पर हैं कि पहुंचना भी मुश्किल होता है. हालांकि भक्त का शिव के प्रति आस्था और अनुराग इन बांधाओं को पूरा करने में मदद करता है. मंदिरों की बात चली है तो हम आपका परिचय शिव के ऐसे ही एक अनोखे मंदिर से कराने जा रहे हैं, जो गुजरात में स्थित है.

ये मंदिर गुजरात के ​नर्मदा जिले में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला पर बसे गांव जूनाराज में स्थित है. मंदिर का नाम नीलकंठेश्वर महादेव है. इस मंदिर की खासियत ये है कि ये नर्मदा नदी पर बने कर्जन बांध के कैचमेंट एरिया के पानी में छह महीने तक डूबा रहता है. यही अनूठापन सनातन धर्म को अनुरागियों को मंदिर की ओर खींचता है.

मानसून के दौरान जैसे ही बारिश से बांध में पानी भर जाता है, शिव की उपासना का यह स्थान पानी में डूब जाता है और मानसून बीतने के बाद दोबारा प्रकट हो जाता है. इस कारण इस मंदिर को अंडरवाटर टेम्पल भी नाम दिया गया है.

भक्तों का मानना ​​है कि मंदिर के जलमग्न अवस्था में रहने के दौरान भगवान शिव स्वयं यहां आकर निवास करते हैं. मंदिर के पानी में डूब जाना शिव की ध्यानमग्न अवस्था का प्रतीक है. इसके बाद मंदिर जब फिर से प्रकट होता है तो यह शिव के ध्यान से उठ जाने का प्रतीक है.


ये भी पढ़े: इस गांव में कोई ब्याहना नहीं चाहता अपनी बेटियां… लड़के कुंवारे ही हो जाते हैं बूढ़े! वजह चौंका देगी आपको


जूनाराज का इतिहास

जूनाराज कभी राजपीपला क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी हुआ करता था. मंदिर की स्थापत्य शैली क्षेत्र की समृद्ध विरासत को दर्शाती है. मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग स्थापित किया गया है.

इसका निर्माण 500 साल पहले राजपूत शासक राजा चौकराना ने करवाया था, जो परमार वंश के वंशज थे. उन्होंने अपनी उज्जैन रियासत को छोड़कर सतपुड़ा पर्वतमाला क्षेत्र में एक नया राज्य स्थापित किया था. परमार राजवंश शैव समुदाय से संबंधित था, जो कि भगवान शिव जी की आराधना ​करते थे.

इस राजवंश की उत्पति 9वीं या 10वीं शताब्दी में हुई थी. हालांकि बाद के ऐतिहासिक स्रोतों से संकेत मिलता है कि राजा चौकराना द्वारा कुमार श्री समरसिंहजी को गोद लेने से राजपीपला में गोहिल राजपूतों का शासन शुरू हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

36 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago