दिल्ली के साउथ ईस्ट से अस्पताल में गोली चली
राजधानी दिल्ली के साउथ ईस्ट से अस्पताल में गोली चलने का घटना सामने आयी है. अपराध की यह घटना छात्रों के दो समूहों से जुड़ी बताई जा रही है. दरअसल जामिया नगर स्थित होली फैमिली अस्पताल में अपने दोस्त से मिलने आए एक युवक को दूसरे समूह के एक युवक को गोली मार दी. गोली चलने की इस घटना के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है.
दिल्ली के जामिया नगर इलाके में छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था. यह झगड़ा कॉलेज की लाइब्रेरी में शुरू हुआ. झगड़े के बाद कॉलेज प्रशासन ने दोनों गुटों में सुलह भी करवाई लेकिन इसके बावजूद दोनों गुटों में फिर से लड़ाई हुई जिसमें कुछ छात्र घायल भी हुए थे. इस झगड़े में घायल होने की वजह से एक छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया था.
इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था. अधिकारी का कहना है कि घटना में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले छात्र नोमान चौधरी (26) के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल में भर्ती किया गया था.
पुलिस ने बताया कि एक अन्य छात्र नोमान चौधरी से मिलने अस्पताल आया था, लेकिन इसी बीच हरियाणा के मेवात का रहने वाला जलाल अपने दोस्तों के साथ अस्पताल पहुंचा. यह आरोप यह है कि जलाल ने ही गोली चलाई थी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…