लीगल

मकोका केस: नरेश बालियान की जमानत याचिका पर कोर्ट का नोटिस, पुलिस से जवाब तलब

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 3 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

अदालत ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. नरेश बलियान सहित अन्य आरोपी फिलहाल 5 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में है. इससे पहले निचली अदालत ने बलियान को झटका देते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. दिल्ली पुलिस ने बालियान की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि आरोपी के सिंडिकेट से जुड़े होने एवं गिरोह के सदस्यों को वित्तीय सहायता देने के पुख्ता सबूत हैं.

उसने यह भी कहा था कि पहली जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोई नया बदलाव नहीं आया है जिसके आधार पर उसकी जमानत याचिका पर विचार किया जा सके. इस लिए उसकी जमानत याचिका को निरस्त कर दिया जाए. इस मामले में बालियान को 4 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था.

मकोका के तहत नामजद अन्य आरोपी

पुलिस ने इस मामले में पहला आरोप पत्र 4 जनवरी को दाखिल किया था. इस मामले में ज्योति, कपिल सांगवान, नरेश बालियान सहित अन्य पर मकोका लगाया गया है. नजफगढ़ के रहने वाला ज्योति की योजना अपने विरोधी गुट के गैंगेस्टर मंजीत उर्फ  महल को मारने की थी.

पुलिस ने रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत लगभग तीन सौ पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है. मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ  पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है.

कपिल सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड और संबंध

पुलिस के अनुसार नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज किया गया था. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगस्टर है, जो फिलहाल पांच सालों से ब्रिटेन में रह रहा है.

कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

ये भी पढ़ें: OBC आरक्षण 27% पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मध्य प्रदेश सरकार से मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

7 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

42 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

52 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

58 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago