लीगल

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव: अनंतिम मतदाता सूची पर तीन हजार आपत्तियां, पारदर्शिता पर उठे सवाल

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर जारी की गई अनंतिम मतदाता सूची पर अधिवक्ताओं में गहरा असंतोष देखने को मिला है. 22 जून (रविवार) तक आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि थी, और इस दौरान लगभग तीन हजार अधिवक्ताओं ने अपनी आपत्तियां दाखिल कीं. इससे यह स्पष्ट होता है कि सूची में बड़ी संख्या में विसंगतियां पाई गई हैं.

मानकों के बावजूद नाम नहीं, अधिवक्ताओं में नाराजगी

कई ऐसे अधिवक्ता जिनका दावा है कि उन्होंने तय सभी मानकों को पूरा किया है, उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया, जिससे वे आक्रोशित हो गए. इसको लेकर नारेबाजी भी हुई और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई. अधिवक्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की अनदेखी से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लगता है.

‘वन बार, वन वोट’ की मांग

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण मनोहर तिवारी ने ‘वन बार, वन वोट’ नियम का सख्ती से पालन करने की मांग की है. उनका कहना है कि कई अधिवक्ता ऐसे हैं जो अन्य बार एसोसिएशनों के भी सदस्य हैं और वहां मतदान भी कर चुके हैं. उन्होंने ऐसे अधिवक्ताओं को मतदाता सूची से बाहर करने की अपील की है.

चुनाव अधिकारी का आश्वासन

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता आरके ओझा ने कहा है कि सभी आपत्तियों की गहन जांच की जाएगी और पात्र अधिवक्ताओं को अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा. उन्होंने ‘वन बार, वन वोट’ नियम के पालन का आश्वासन देते हुए कहा कि उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी.

निष्पक्षता के लिए कड़े कदमों की मांग

अधिवक्ताओं संतोष कुमार त्रिपाठी, अमित दूबे, संतोष मिश्रा, अखिलेश शर्मा, सीपी उपाध्याय, वीर सिंह, योगेन्द्र पांडेय आदि ने चुनाव समिति से निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने हेतु कड़े कदम उठाने की मांग की है.

विशाल तलवार

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago