इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वकीलों के एक समूह ने जस्टिस अजय भनोट की अदालत में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की. कोर्ट रूम में फर्नीचर फेंके गए और नारेबाजी की गई, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ. इस घटना के बाद से हाईकोर्ट परिसर और वकीलों के हलकों में सनसनी फैल गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पूरे उपद्रव की मुख्य वजह एक वकील को जेल भेजने का आदेश और एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर एक वकील को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया जाना था. इस घटना से वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में वकीलों ने अदालत पहुंचकर अपना विरोध जताया और यह हंगामा हुआ.
हाईकोर्ट प्रशासन और अदालत का सख्त रुखः
माननीय उच्च न्यायालय ने इस गंभीर घटना का स्वतःमाननीय उच्च न्यायालय ने इस गंभीर घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे बेहद सख्ती से लिया है. अदालत ने निर्देश दिए हैं किः
सुनिश्चित होने के बाद पूरा मामला उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा.
घटना के तूल पकड़ने के बाद, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी इस मामले में तुरंत कदम उठाया है. एसोसिएशन की ओर से मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम में हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष व उचित कार्रवाई की मांग की गई है ताकि अदालत की गरिमा और न्यायव्यवस्था की सुचिता बनी रहे.घटना के बाद से कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे मामले पर उच्च स्तर पर नजर रखी जा रही है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…