लीगल

दिल्ली की अदालत ने 26 साल लंबित संपत्ति विवाद पर फैसला सुनाया, न्याय प्रणाली की जिम्मेदारी जताई

दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 1999 से लंबित एक संपत्ति विवाद पर फैसला सुनाते हुए कहा कि जब किसी मामले को निपटाने में 26 साल लग जाते हैं, तो न्यायिक प्रणाली को अपनी जिम्मेदारी बॉटनी चाहिए. जिला न्यायाधीश मोनिका सरोहा ने कहा कि यह उनके पास सबसे पुराना लंबित मुकदमा था. मुकदमा करीबी पारिवारिक सदस्यों के बीच एक गहरे दर्दनाक विवाद से उत्पन्न हुआ था.

ऐसे मामलों ने अदालत को याद दिलाया कि हर केस फाइल के पीछे रिश्तों की व्यक्तिगत कहानी होती है, जो तनावपूर्ण होता है. उसमें समय बर्बाद होता है. यह याद दिलाता है कि न्याय का मार्ग कितना लंबा, थकाऊ और प्रक्रियात्मक रूप से बोझिल हो सकता है.

अशोक कुमार जेरथ की याचिका और उसकी मांग

अदालत ने यह टिप्पणी अशोक कुमार जेरथ की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है. अशोक कुमार जेरथ ने अपनी याचिका में अपने पिता, भाई, भाभी और दो बहनों सहित प्रतिवादियों के खिलाफ दाखिल एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान की है. उस.मुकदमें के यह घोषित करने की मांग की गई थी कि उनके पिता ने जो कुछ संपत्तियां हस्तांतरित की है वह शून्य व अमान्य है.

अदालत ने कहा कि याचिकककर्ता यह साबित करने में विफल रहे कि वह हस्तांतरित संपत्तियों के अकेले मालिक है. उन्होंने कहा कि दुखद बात यह है कि याचिकाकर्ता जिसने यह मुकदमा दाखिल किया और  अधिकांश प्रतिवादी जिनके खिलाफ यह मुकदमा मूल रूप से वर्ष 1999 में दाखिल किया गया था, वे अब मर चुके हैं. यह मामला एक कानूनी इतिहास के रूप में खड़ा है जो इसके पक्षों से आगे निकल गया है.

यह मामला इस बात की याद दिलाता है कि न्याय का मार्ग कितना लंबा, थकाऊ और प्रक्रियात्मक रूप से बोझिल हो सकता है. अदालत ने कहा कि जब किसी मामले को हल होने में 26 साल लग जाते हैं, तो अदालत सहित न्यायिक प्रणाली को दोष और जिम्मेदारी बाटने चाहिए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने समझौता आधारित याचिकाओं पर विशेष पीठ गठन की याचिका खारिज की

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

39 seconds ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

15 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

16 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

26 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

51 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

54 minutes ago