सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट में आठ न्यायिक अधिकारियों को न्यायधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 19 मार्च को कॉलेजियम की बैठक हुई थी, जिसमें सीजेआई संजीव खन्ना के अलावे, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल थे.
कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट में जिन आठ न्यायिक अधिकारियों को न्यायधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, उनमें लियाकत हुसैन शमसुद्दीन पीरजादा, रामचंद्र ठाकुरदास वच्छानी, जयेश लखनशीलाल ओदेद्रा, प्रणव महेशभाई रावल, मूल चंद त्यागी, दीपक मनसुखलाल व्यास, उत्कर्ष ठाकोरभाईदेसाई और रोहेंकुमार कुंदनलाल चूड़ावल शामिल है.
इसके अलावा कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस सुमित गोयल, जस्टिस सुदीप्ति शर्मा और जस्टिस कीर्ति सिंह को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है.
इतना ही नही कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को एक साल के लिए अतिरिक्त जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है.
ये भी पढ़ें: खनिज कर विवाद: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया—समाधान की कोशिश जारी, 24 अप्रैल को अगली सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…