Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुजरात हाई कोर्ट में 8 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट में 8 न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी. इसके अलावा, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में 3 स्थायी न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 3 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की गई.

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट में आठ न्यायिक अधिकारियों को न्यायधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 19 मार्च को कॉलेजियम की बैठक हुई थी, जिसमें सीजेआई संजीव खन्ना के अलावे, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल थे.

कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट में जिन आठ न्यायिक अधिकारियों को न्यायधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, उनमें लियाकत हुसैन शमसुद्दीन पीरजादा, रामचंद्र ठाकुरदास वच्छानी, जयेश लखनशीलाल ओदेद्रा, प्रणव महेशभाई रावल, मूल चंद त्यागी, दीपक मनसुखलाल व्यास, उत्कर्ष ठाकोरभाईदेसाई और रोहेंकुमार कुंदनलाल चूड़ावल शामिल है.

इसके अलावा कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस सुमित गोयल, जस्टिस सुदीप्ति शर्मा और जस्टिस कीर्ति सिंह को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है.

इतना ही नही कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को एक साल के लिए अतिरिक्त जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है.

ये भी पढ़ें: खनिज कर विवाद: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया—समाधान की कोशिश जारी, 24 अप्रैल को अगली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital