लीगल

मनन मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें; माफी के बाद भी थम नहीं रहा विरोध, BCI के को-चैयरमैन ने खोला मोर्चा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा की परेशानी कम होने का नाम नही ले रहा है. उनके द्वारा माफी मांगने के बावजूद उनके इस्तीफे की मांग लगातार उठ रही है. अब बीसीआई के को चेयरमैन ने भी मनन मिश्रा से इस्तीफे की मांग की है.

बीसीआई के सदस्य और को चेयरमैन वाई. आर सदाशिव रेड्डी ने भी मनन मिश्रा का इस्तीफा मांगा है. रेड्डी ने 22 अगस्त को 6 पेज का पत्र लिखकर कई आरोप लगाए है. उन्होंने कहा है कि किसी एक व्यक्ति का यह निजी संस्था नही है. यह संस्था संसद द्वारा बनाये गए कानून से बनी संस्था है और इसके पास देश के लाखों वकीलों से जुड़े पैसे और वकीलों के पेशे में आने से जुड़े अहम अधिकार है. सदाशिव रेड्डी ने मनन मिश्रा पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है. उन्होंने अपने पत्र के जरिये कहा है कि इन नियुक्तियों के लिए कोई विज्ञापन, चयन समिति की जानकारी या मेरिट लिस्ट नहीं मिली.

उन्होंने दावा किया कि बीसीआई के कई के कर्मचारी चैयरमैन से निजी तौर पर जुड़े हुए हैं और इनमें कुछ उनके परिवार के सदस्य या रिश्तेदार शामिल है. रेड्डी ने पुराने ट्रस्ट और बीसीआई ट्रस्ट पर्ल फर्स्ट को लेकर भी सवाल उठाए है. रेड्डी द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार नया ट्रस्ट 17 सितंबर 2020 को बनाया गया था.

नालसार यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के छात्रों का मामला भी उठा

इसके बाद बीसीआई के करीब 150 करोड़ रुपए नए ट्रस्ट में भेजने का प्रस्ताव रखा गया. लेकिन कई सदस्यों के आपत्ति के बावजूद पैसा ट्रांसफर कर दिया गया. इतना ही नही रेड्डी ने कई राज्यों से शिकायतें मिलने का दावा किया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कॉलेजों को मंजूरी देने के लिए 25 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए तक की रकम योगदान के तौर पर दी जाती है. उन्होंने कहा कि नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के 2026 बैच के छात्रों का मामला भी उठाया है. रेड्डी ने कहा कि 13 अगस्त 2026 को बीसीआई चेयरमैन के कार्यालय से राज्य बार काउंसिलों को कहा गया था कि नालसार के 2026 बैंच के छात्रों का तब तक नामांकन न किया जाए, जबतक कोई आदेश न आए.

हालांकि इसको लेकर मनन मिश्रा खेद व्यक्त कर चुके है. रेड्डी ने मनन मिश्रा पर गुटबाजी पर भी आरोप लगाया है. मनन मिश्रा के लगातार चेयरमैन पद पर रहने पर भी सवाल उठाया जा रहा है. रेड्डी ने कहा कि अब मामला सिर्फ बीसीआई के अंदर तक सीमित नहीं है. उनके मुताबिक बीसीआई के बाहर वकीलों ने प्रदर्शन कर चेयरमैन के इस्तीफे की मांग की है.

यह भी पढ़ें- ‘कानून का शासन ही आर्थिक विकास का आधार’: 11वें ब्रिक्स लीगल फोरम में बोले सीजेआई सूर्यकांत

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

12 seconds ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

34 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

51 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago