लीगल

‘कानूनी सहायता दान नहीं’, अनुच्छेद 39 A का हवाला देते हुए सीजेआई सूर्यकांत

लेह यात्रा के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने जवानों से बातचीत के दौरान कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान सिर्फ दुश्मनों से ही नही, बल्कि कई बार अपने निजी और कानूनी संघर्षों से भी जूझते है.

कानूनी सहायता दान नहीं: CJI

सीजेआई सूर्यकांत ने अनुच्छेद 39 A का हवाला देते हुए कहा कि कानूनी सहायता दान नहीं है, ये गणतंत्र द्वारा अपने वादों के प्रति निष्ठा का कार्य है. किसी को राष्ट्र को अपने सैनिकों को एक साथ दो लड़ाईयां लड़ने की स्थिति में नहीं डालना चाहिए. उन्होंने कहा एक सीमा पर और दूसरी अपने देश में अपने कानूनी अधिकारों को लिए.

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि देश अपने सैनिकों को दो मोर्चो पर लड़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है. एक सीमा पर और दूसरा अपने अधिकारों के लिए घर पर  उन्होंने कहा कि न्याय तक पहुंच हर सैनिक का अधिकार है और इसके लिए व्यवस्था को उनके पास पहुंचना होगा.

उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत “वीर परिवार सहायता योजना” शुरू की गई, जिसके जरिये सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जा रही है. अब तक हजारों लोगों को इसका फायदा मिल चुका है. देश में सैकड़ो लीगल क्लीनिक स्थापित किए गए हैं.

सैनिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा एक कर्तव्य

सीजेआई ने ये भी कहा कि संविधान में न्याय, समानता और गरिमा की जो बात कही गई है, वो तभी संभव है जब देश सुरक्षित हो और ये सुरक्षा हमारे जवान सुनिश्चित करते है. इसलिए देश की संस्थाओं का कर्तव्य है कि वे सैनिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करें.
न्यायाधीश ने आगे कहा कि जिस तरह से सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, उसी तरह न्यायपालिका उनकी हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है.

CJI सूर्यकांत ने रविवार को कारगिल में अत्याधुनिक जिला अदालत परिसर का उद्घाटन करते हुए कहा थ कि न्याय के लिए भौगोलिक दूरियां बाधा नहीं है. उन्होंने इसे देश के सबसे कठिन इलाकों में कानून के शासन को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है.

देश हित में निभाई अहम भूमिका

इससे पहले सीजेआई ने कहा था कि लद्दाख के लोगों ने देश की हित में हमेशा अहम भूमिका निभाई है. उनपर देश को गर्व है. उन्होंने कहा था किउनका प्रयास है कि यहां पर डियूटी दे रहे सैनिकों व अन्य लोगों को सस्ती, सुलभ और कम समय में न्याय मिले. लद्दाखवासी भारत का गौरव है और भारत की न्यायपालिका व हर नागरिक भावुकता के साथ लद्दाख से जुड़ा है.

उन्होंने कहा था कि यहां के लोग हमेशा से ही भारत के संविधान, न्यायपालिका व नागरिक प्रशासन के प्रति जो विश्वास रहा है, उनमें एक और कड़ी जुड़ गई है. देश के इतिहास में पहली बार लद्दाख गए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि भारतीय न्याय पालिका के लिए गर्व है कि वो यहां पर भारत का प्रतिनिधित्व करने आए है.

ये भी पढ़ें:40,000 करोड़ के घोटाले में पुनीत गर्ग की जमानत पर 4 अप्रैल को सुनवाई, कैंसर का दिया हवाला

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

19 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

28 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

56 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

58 minutes ago