वरिष्ठ वकील का दर्जा दिए जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि वे ‘तिलचट्टों’ जैसे है, जो आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता बनकर सिस्टम पर हमले करते है.
सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने एक वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की है. कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि समाज में पहले से ही पैरासाइट (परजीवी)है, जो सिस्टम पर हमला करते हैं. अदालत ने कहा कि दुनिया में हर कोई सीनियर बनने के योग्य हो सकता है, लेकिन आप इसके हकदार नहीं है. अगर आपको दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर वकील बना भी दिया, तो सुप्रीम कोर्ट आपके व्यवहार को देखते हुए उस फैसले को रद्द कर देगा.
सीजेआई सूर्यकांत ने साफ किया कि अदालत फेसबुक, यूट्यूब समेत सोशल मीडिया पर न्यायपालिका के खिलाफ हो रही गतिविधियों पर नजर रख रही है. उन्होंने पूछा, वे जो कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं, क्या उन्हें लगता है कि हम देख नहीं रहें हैं? सीजेआई याचिकाकर्ता द्वारा फेसबुक पर कथित तौर पर इस्तेमाल की गई भाषा का भी जिक्र किया और चेतावनी दी कि ऐसा बर्ताव लीगल प्रोफेशन के सदस्यों से उम्मीद किए जाने वाले अनुशासन के खिलाफ है. सीजेआई ने कहा कि लोगों को समझने दी कि आप फेसबुक पर किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. मैं आपको दिखाऊंगा की प्रोफेशन में डिसिप्लिन का क्या मतलब है. कोर्ट ने आगे कहा कि समाज में पहले से ही पैरासाइट है, जो इंस्टिट्यूशन पर हमला कर रहे है और सवाल किया कि क्या याचिकाकर्ता उनसे हाथ मिलाना चाहता है.
दिल्ली में कथित फर्जी डिग्री वाले वकीलों के मामले को लेकर भी सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में टिप्पणी की थी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वकालत के पेशे में ऐसे कई लोग मौजूद है. जिनकी डिग्रियों की सच्चाई पर सवाल उठते है. अदालत ने संकेत दिए हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है.
सीजेआई ने कहा कि काला कोट पहन लेने भर से कोई व्यक्ति ईमानदार वकील नहीं बन जाता. उन्होंने चिंता जताई कि न्याय व्यवस्था से जुड़े पेशे में अगर फर्जी डिग्री वाले लोग घुसपैठ करेंगे तो इससे आम लोगों का भरोसा कमजोर होगा.
ये भी पढ़ें: ‘क्या हाई कोर्ट ने आरोपी को बरी ही कर दिया?’ दर्शन केस में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, डे-टू-डे ट्रायल के निर्देश
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…