लीगल

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार CRPF जवान की रिमांड 10 दिन बढ़ी, NIA कर रही गहन पूछताछ

पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान मोती राम जाट को रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने एनआईए की मांग पर मोती राम जाट की रिमांड की अवधि को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया है. एनआईए के स्पेशल जज चंद्रजीत सिंह की अदालत ने यह आदेश दिया है.

मामले की सुनवाई के दौरान एनआईए ने कहा कि जांच के दौरान बरामद इलेक्ट्रॉनिक डेटा के आधार पर आरोपी से आगे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है. इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को पहुचा रहा था. एजेंसी ने बताया कि आरोपी ने पाकिस्तान के कई अधिकारियों को.देश की महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी शेयर की है. इन जानकारियों से देश को खतरा हो सकता है.

डिजिटल वॉलेट और हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह देशद्रोही गतिविधि वह 2023 से अंजाम दे रहा था. एनआईए जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मोती राम जाट को पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों की तरफ से कई अलग-अलग तरीकों से पैसा भेजे गए थे. पैसों का लेनदेन डिजिटल वॉलेट, हवाला नेटवर्क आदि से हुआ.

जानकारी के अनुसार इस केस से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है. ये जांच केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार आदि राज्यों में भी चल रही है. एनआईए की टीम इस बात का पता लगाने में भी जुटी हुई है कि क्या कोई अन्य सुरक्षाकर्मी भी इस तरह की गतिविधि में शामिल है.

हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ में हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद.देशभर में जासूसी नेटवर्क के खिलाफ केंद्र सरकार के आदेश पर कार्रवाई हो रही है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गोवा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक, वीजा रद्द करने के फैसले को दी चुनौती

-भारत एक्सप्रेस 

 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

IND vs NZ T20: ईशान OUT, तो वैभव की हुई एंट्री! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…

18 minutes ago

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…

22 minutes ago

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान… चंडीगढ़ शूटआउट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…

46 minutes ago

यासीन मलिक की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चलेगा मुकदमा; राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…

57 minutes ago

मुंबई इंडियंस को मिला नया बॉस! नीता अंबानी ने इस धुरंधर पर जताया भरोसा, बना दिया हेड कोच

MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…

1 hour ago

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

1 hour ago