दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अगस्त में हुए हमले का मामला अब सेशन कोर्ट पहुंच गया है. तीस हजारी कोर्ट ने प्राथमिकी सुनवाई के बाद मामले को सेशन कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है. तीस हजारी कोर्ट ने कहा कि यह अपराध गंभीर प्रकृति का है और इसकी सुनवाई सिर्फ सत्र न्यायालय में ही कि जा सकती है.
मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि राजेश भाई खिमजी और सैयद ताहसीन रजा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. कोर्ट 10 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है. सबूत इकठ्ठा कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों से कई दौर की पूछताछ की गई और घटनास्थल से बरामद साक्ष्य, वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान रिपोर्ट का हिस्सा बनाये गए है. पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक यह हमला सनसनी फैलाने और प्रसिद्धि पाने के लिए किया गया था. आरोपी ने आवारा कुत्तों का बहाना बनाया था. जबकि वह इस मुद्दे का समर्थक नही था. 400 पन्नों के इस चार्जशीट में 40 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं.
चार्जशीट में कहा गया था कि आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई और उसके दोस्त सैयद तहसीन रजा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत विभिन्न अपराधों के लिए चार्जशीट दाखिल किया गया है. इसमें हत्या का प्रयास, हमला करना और एक लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकना तथा आपराधिक साजिश शामिल है.
पुलिस ने शुरू में बीएनएस कई तीन धाराओं के तहत हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारी को चोट पहुचाने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था. बाद में आपराधिक साजिश रचने, साक्ष्य मिटाने और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी. गत 20 अगस्त को मुख्यमंत्री के सिविल लाइंस स्थित कैप कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी.
ये भी पढें: पॉक्सो मामले में 10 साल की सजा काट रहा आरोपी बरी, आरोपी-पीड़िता के बीच प्रेम का रिश्ता: सुप्रीम कोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…