लीगल

करोड़पति बुजुर्ग के घर डकैती डालने वाली नौकरानी की भाभी को मिली जमानत, साकेत कोर्ट ने लगाई ये शर्तें

साकेत कोर्ट से दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में ईडी की फर्जी रेड मामले में गिरफ्तार पूजा राजपूत को साकेत कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. साकेत कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद जोशी ने 25 हजार रुपए की निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है. कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ पूजा राजपूत को जमानत दे दिया है.

क्या है मामला?

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पूजा राजपूत के घर से बरामद सामान सह आरोपी प्रकाश का था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही राजपूत के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और वह काफी समय से न्यायिक हिरासत में है. अदालत ने माना है कि चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, इसलिए उसे जेल में रखे जाने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा.

राज्य सरकार ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि पूजा साजिश का हिस्सा थी, अपराध गंभीर है और मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार है. ये मामला 11 फरवरी 2026 का है. 86 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ वास्तुकार आर. सी. सभरवाल के घर पर कथित फर्जी ईडी छापे से जुड़ा है.

क्या है आरोप?

आरोप है कि तीन लोगों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर घर में प्रवेश किया, परिवार को डराया धमकाया, उनके मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए और नकदी व आभूषण एक जगह इकठ्ठा करवाए. इस मामले में 25 फरवरी को पुलिस ने रेखा देवी नाम की नौकरानी और उसकी भाभी पूजा राजपूत को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

आरोपियों के पास से फर्जी आईडी कार्ड, पुलिस की वर्दी, वायरलेस सेट और एक पिस्तौल बरामद की है, जिसका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था. 25 फरवरी को पुलिस ने पूजा राजपूत के घर छापा मारा, वहां से आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट की पूरी वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड, वायरलेस सेट बॉक्स, चोरी की गई 7 लग्जरी घड़ियां और जेवरात बरामद किया गया था.

इसमें सेवारत आईटीबीपी कॉन्स्टेबल प्रकाश, मनीष और रिटायर्ड आर्मी कर्मचारी उपदेश सिंह थापा. वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार उपदेश सिंह थापा के नाम पर रजिस्टर्ड है.

ये भी पढ़ें: ऑटो पर पेड़ गिरना सड़क हादसा नहीं, लेकिन पीड़ित को मिलेगा मुआवजा; जानें कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

13 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

36 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

1 hour ago