लीगल

‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ पर कानूनी शिकंजा, जानिए किस बात पर अटकी फिल्म की रिलीज

Amit Jani film controversy: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म काला हिरन: द बैटल फॉर लेगेसी से जुड़े मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान की ओर से दायर फिल्म निर्माता से 2 सप्ताह में जवाब देने को कहा है. कोर्ट 30 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने काला हिरण फिल्म के निर्माता का बयान दर्ज किया है कि फिल्म अभी रिलीज होने की स्थिति में नहीं है. क्योंकि इससे कंटेंट को अभी सीबीएफसी से सर्टिफाई करवाना बाकी है.

पिछली सुनवाई में सलमान खान के वकील ने कोर्ट ने क्या कहा?

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को अंतरिम राहत दे दिया था. कोर्ट ने काला हिरन: द बैटल फॉर लेगेसी’ फिल्म से जुड़े X और यूट्यूब के सोशल मीडिया लिंक 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आप किसी आम आदमी के साथ भी ऐसा नहीं कर सकता. जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी को फटकार लगाते हुए पूछा था कि क्या वह खुद को कानून से ऊपर समझते हैं? अमित जानी के वकील ने दलील देते हुए कहा था कि टीजर में न तो सलमान खान का जिक्र था और न ही एआई या डीपफेक कंटेंट का इस्तेमाल किया गया था, जबकि सलमान खान के वकील ने कहा था कि ब्लैकबैक मामलों में बरी होने या कानूनी राहत मिलने के बावजूद फिल्म में एक्टर को गलत तरीके से दिखाया गया है.

सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की

कोर्ट ने सलमान खान की ओर से पेश वकील से उल्लंघन करने वाले लिंक्स की सूची तैयार करने को कहा था. मामले की सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से पेश वकील ने कहा था कि क्या मुझे निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार नहीं है? चार मामलों में से मुझे तीन में बरी कर दिया गया है. एक मे सजा निलंबित कर दी गई है पूरे समाज को मेरे खिलाफ खड़ा किया जा रहा है. पिछली सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील निजाम पाशा ने कहा था कि इस मामले पर एक फिल्म बनाई जा रही है और मेरे व्यक्तित्व अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है. दायर याचिका में सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है.

दायर अर्जी में परमानेंट और अंतरिम रोक लगाने की मांग

दायर अर्जी में सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स और फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों के खिलाफ परमानेंट और अंतरिम रोक लगाने की मांग की है. जिसमें उनके पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन और कमर्शियल फायदे के लिए उनके नाम, इमेज और पहचान के बिना इजाजत का आरोप लगाया गया है. याचिका में सलमान खान ने कहा है कि ये फिल्म 1998 में उनसे जुड़े काला हिरण के शिकार से संबंधित है. इस फिल्म के प्रदर्शन से उनके व्यक्तित्व के अधिकारों का उल्लंघन है. दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म काला हिरण के निर्माता ने फिल्म में उसके हमशक्ल का इस्तेमाल किया है और वह जो ब्रासलेट पहनता है वैसे ही ब्रासलेट भी पहने हुए दिखाया गया है.

सलमान खान का लुक और ब्रेसलेट इस्तेमाल करने का आरोप

दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म के निर्माता फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं. हाल ही में निर्माता अमित जानी की फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था. ट्रेलर में दिखाई देने वाले मुख्य किरदार की शैली, पहनावा और हाव-भाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई. सलमान खान का दावा है कि फिल्म में दिखाए गए किरदार का लुक उनकी छवि से काफी मिलता-जुलता है. खास तौर पर उनका मशहूर ब्रेसलेट भी ट्रेलर में दिखाई देता है, जिससे दर्शकों के बीच अभिनेता की पहचान से जुड़ाव बनता है.

यह भी पढ़ें-2014 से ट्रांजिट कैंप में कैद 2800 परिवार; हाईकोर्ट बोला- फ्लैट्स तैयार हैं तो तुरंत शिफ्ट कराएं

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

4 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

22 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

31 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

32 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

51 minutes ago