लीगल

समय से पहले रिहाई की उम्मीद पर फिरा पानी, जानिए अबु सलेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

Supreme Court Petition: 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट मामले में उम्रकैद की सजा काट अबु सलेम को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने अबु सलेम की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने रिहाई की मांग की थी. साथ ही कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें कहा गया था कि उसकी याचिका समय से पहले दायर की गई थी और उसकी 25 साल की सजा 2030 में पूरी होगी.

पहले भी सुप्रीम कोर्ट से झटका लग चुका

कोर्ट ने सलेम की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद 27 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था. मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रमनाथ ने सलेम के वकील से पूछा था कि क्या आप विस्तृत फैसला चाहते है या याचिका को खारिज करवाना चाहते हैं? इसपर सलेम के वकील ने कहा था कि हम विस्तृत फैसला चाहते है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता द्वारा नोटिस जारी करने की मांग को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि हम इस मामले में आदेश पारित करेंगे. इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट से झटका लग चुका है.

सलेम की 25 साल की जेल की सजा पूरी

सलेम का कहना था कि प्रत्यर्पण की शर्तों के मुताबिक उसकी सजा 25 साल से अधिक नहीं सकती. मामले की सुनवाई के दौरान अबु सलेम के वकील ने कोर्ट को बताया था की गणाना के मुताबिक सलेम ने 25 साल की जेल की सजा पूरी कर ली है. कोर्ट ने पूछा था कि आपको वास्तव में किस तारीख को हिरासत में लिया गया था? वकील ने कोर्ट को बताया था कि सलेम को 11 नवंबर 2005 को हिरासत में लिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि तो क्या आप अपनी छूट को मिलाकर 25 साल की गणना कर रहें है? इसपर कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि नासिक जेल से प्राप्त दस्तवेज़ों के आधार पर मामला हाई कोर्ट सुनेगा.

क्या है मामला?

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देश देने से इनकार करते हुए कहा था कि आपको टाडा के तहत सजा मिली है, समाज का कोई भला करने के लिए नहीं. बता दें कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में 12 जगहों पर सीरियल बम धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोग मारे गए थे व 718 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस मामले में टाडा कोर्ट ने ताहिर मर्चेंट और फिरोज अब्दुल राशिद खान को मौत की सजा सुनाई थी. मामले में अबु सलेम को उम्रकैद, जबकि पांचवें दोषी रियाज सिद्दीकी को 10 साल की सजा सुनाई गई थी.

यह भी पढ़ें-2014 से ट्रांजिट कैंप में कैद 2800 परिवार; हाईकोर्ट बोला- फ्लैट्स तैयार हैं तो तुरंत शिफ्ट कराएं

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बाबा केदार के कपाट बंद, 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ऊखीमठ रवाना हुई पंचमुखी डोली

Kedarnath Dham: भाई दूज पर बुधवार सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के…

24 minutes ago

हार्दिक पांड्या का मुंबई से पत्ता साफ…! पंजाब किंग्स में हुए शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड कंफर्म हो गया है.…

31 minutes ago

‘सिग्नल लाल है…कुछ काम नहीं कर रहा’, असम ट्रेन हादसे से पहले का Video आया सामने

Assam Train Accident Video: असम के दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे से…

36 minutes ago

दिवाली के बाद झूमा शेयर बाजार…! सेंसेक्स 1,390 अंक उछला, ‘राकेट’ बने PSU बैंक के शेयर

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स…

53 minutes ago

ये कैसे भगवान हैं? DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से सभी सेवाएं ठप, दर-दर भटक रहे मरीज

Dmch Doctors Strike: दरभंगा के DMCH में डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद…

54 minutes ago