लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना की है. कोर्ट ने कहा कि गुप्ता ने अपने सीनियर वकील की गैर-मौजूदगी में न केवल मामले की स्वतंत्र रूप से पैरवी की, बल्कि वह केस की फाइल और रिकॉर्ड से पूरी तरह परिचित थे.

कोर्ट ने वरिष्ठ वकील आनंद वर्मा के उस रवैये की भी प्रशंसा की, जिन्होंने कार्यवाही के बीच अदालत पहुचने के बाद खुद बहस अपने हाथ में लेने के बजाए अपने जूनियर को ही दलीले जारी रखने दी. जस्टिस सी. हरि शंकर और जस्टिस निवेदिता अनिल शर्मा की डिवीजन बेंच ने एम्स बनाम गिरधारी लाल जाखड़ मामले की सुनवाई के दौरान की. कोर्ट ने एम्स की ओर से दायर याचिका को खारिज करते हुए निर्देश दिया कि वह 8 सप्ताह के भीतर गिरधारी लाल जाखड़ की उम्मीदवारी पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें.

कोर्ट ने कहा कि वह रोजाना ऐसे मामले देखती है, जहां युवा वकील अपने सीनियर की ओर से पासओवर या स्थगन मांगते हैं. कई बार जब उनसे मामले पर दलील रखने को कहा जाता है तो वे केस की जानकारी नहीं होने या निर्देश नही मिलने की बात कहते हैं. कोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामले में स्थितिइससे बिल्कुल अगल थी और यह एक स्वागत योग्य बदलाव है.

सीनियर वकील जूनियर को बहस रखने का अवसर दें- हाई कोर्ट

हाई कोर्ट ने कहा कि जूनियर अधिवक्ताओं को अपने मामलों की पूरी तैयारी रखनी चाहिए. साथ ही सीनियर वकीलों को भी जूनियर को अदालत के सामने अपनी बात रखने से हतोत्साहित नहीं करना चाहिए. कोर्ट ने एम्स की ओर से पेश आयुष गुप्ता और आनंद वर्मा दोनों की सराहना कार्टर हुए कहा कि ऐसे मामलों से अदालत को उम्मीद मिलती है.

बता दें कि एम्स ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) के फैसले के खिलाफ अपील दायर किया था. कैट ने ड्राइवर पद के उम्मीदवार गिरधारी लाल जाखड़ को हक़ में फैसला दिया था. जाखड़ ने ड्राइवर पद की लिखित परीक्षा में 200 में से 161 अंक हासिल कर पांचवी रैंक को हासिल किया था. उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आवेदन किया था.

हालांकि एम्स ने उनकी उम्मीदवारी इस आधार पर खारिज कर दिया कि उनका ओबीसी-एनसीएल प्रमाणपत्र निर्धारित अवधि यानी अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान जारी हुआ था. हाई कोर्ट ने माना कि प्रमाणपत्र संबंधित वित्तीय वर्ष के लिए जाखड़ की ओबीसी -एनसीएल स्थिति को प्रमाणित करता था.

यह भी पढ़ें-‘गाड़ी में बैठ जाओ…’ रात के अंधेरे में लड़की समझकर पीछे पड़े सिरफिरे, जब सामने आई सच्चाई तो… देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

22 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

38 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

1 hour ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago