लीगल

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की आने वाले समय में बढ़ सकती है मुश्किलें. दिल्ली के लोकनिर्माण विभाग में मंत्री द्वारा एक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारे जाने के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्टेटेट्स रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

जस्टिस सचिन दत्ता ने यह रिपोर्ट तलब किया है. कोर्ट 17 नवंबर को मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्पष्ट रूप से कहा कि याचिकाकर्ता की शिकायत पर अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और वर्तमान में मामले की क्या स्थिति है, इसकी रिपोर्ट अगली सुनवाई तक अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाए.

निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर याचिका दायर

दायर याचिका में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की गई है. यह याचिका साहिब सिंह ने दायर की है. दायर याचिका में जान को खतरा और आजादी की सुरक्षा, सीसीटीवी और इलैक्ट्रोनिक सबूतों को सुरक्षित रखने मारपीट, धमकी और पुलिस की निष्क्रियता के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि जब यह कथित घटना हुई, उस समय पश्चिमी दिल्ली में आउटर रिंग रोड के किनारे सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान तिलक नगर के विधायक जनरैल सिंह के साथ थे.

सिंह अपने मोबाइल फोन पर घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी सड़क निर्माण की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े सवालों पर वर्मा कथित तौर पर भड़क गए. याचिकाकर्ता ने अदालत के समक्ष अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है. उसने आशंका जताई है कि घटना के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर खतरा हो है.

इसी को देखते हुए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है. पीड़िता का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें थप्पड़ मारा. यह घटना दिल्ली के निरीक्षण के दौरान यह घटना हुई.

ये भी पढ़ें- सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

21 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

30 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

45 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

2 hours ago