लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, पार्दटनर बदलने के लिए मजबूर कर यौन शोषण करने वाले पति को जमानत से इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्नी को कथित तौर पर साथी बदलने (पार्टनर स्वैप) के लिए मजबूर करने और अन्य लोगों को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए सोशल मीडिया पर पेशकर करने के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि व्यक्ति पर महज पारंपरिक वैवाहिक विवाद के आरोपों को लेकर मामला दर्ज नहीं किया गया है.

जस्टिस गिरीश कथपालिया ने कहा कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोप पारंपरिक वैवाहिक विवाद के नहीं है. उन्होंने महिला के इस आरोप पर विचार किया गया उसका एक रिश्तेदार उसे अनुचित तरीके से छूकर उसका यौन उत्पीड़न करता था तथा उसकी लज्जा भंग करता था जब उसने इसकी अपने पति से शिकायत की तो उसने उसे इन सबको नजरअंदाज करने को कहा. जिसके बाद आरोपी पर बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, यौन उत्पीड़न, क्रूरता तथा विश्वासघात सहित अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है.

सामूहिक दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराएं

कोर्ट ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि उसका पति ब्लेड से उसका हाथों को चोट पहुचाता था. उसी जख्मी हाथों से किचन का काम करवाता था.  आरोपी पति ने उस पर पत्नी अदला बदली के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया था. इसके लिए वह उसे होटल में ले गया. वहां उसके दोस्तों ने उसके साथ छेड़खानी की. इसलिए वह भाग गई. आरोपी पर महिला का फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के अलावा लोगों को पैसे के बदले उसके साथ यौन संबंध बनाने की पेशकश करने का भी आरोप है.

कोर्ट ने कहा कि इस तरह के गंभीर आरोपों के अलावा महिला ने एक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया है. उसमें उसने बलात्कर और सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इसके अलावा ऐसा लगता है कि इससे पहले जब अग्रिम जमानत दी गई थी, तो आरोपी ने पीड़िता से संपर्क किया था. उसके.साथ दूसरे.सीम कार्ड से एक काल्पनिक नाम से चैट किया था. उसकी प्रतियां रिकॉर्ड में है. लेकिन जांच में वह सीम उसके नाम पर पंजीकृत पाया गया है.

ये भी पढ़ें: तिहाड़ गैंगवार में कैदी की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- जेल में बंद हर कैदी की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

4 minutes ago

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

45 minutes ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

1 hour ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

1 hour ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

1 hour ago