लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट का दिल्ली सरकार और PWD को निर्देश, चिड़ियाघर और मथुरा रोड के पास फुट ओवरब्रिज बनाने पर निर्णय लें

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दिल्ली सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली चिड़ियाघर, मथुरा रोड के पास फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए अनुरोध करने वाले ज्ञापन पर निर्णय ले.

चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने प्रतिवादियों को एक समय सीमा के भीतर अभ्यावेदन पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है.

पहले क्रॉसिंग को विनियमित कर सकते थे

अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह द्वारा दिल्ली चिड़ियाघर बस स्टॉप के पास यातायात संबंधी समस्याओं को उजागर करते हुए याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया है कि पहले इस स्थान पर लाल बत्ती होने से पैदल यात्री क्रॉसिंग को विनियमित करने में मदद मिलती थी, जिससे लोग उच्च यातायात घंटों के दौरान सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकते थे.

हालांकि जब 2023 जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सिग्नल हटा दिया गया तो पैदल यात्री वाहनों की गति के दौरान सड़क पार करने लगे जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हुई.

रोकथाम इलाज से बेहतर है

याचिकाकर्ता ने इस कहावत पर जोर दिया कि रोकथाम इलाज से बेहतर है. उन्होंने बताया कि रोजाना वकील और कोर्ट के कर्मचारी फुट ओवरब्रिज या अंडरपास की अनुपस्थिति के कारण सड़क पार करके अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालने के लिए मजबूर होते हैं. सुरक्षित क्रॉसिंग विकल्पों के आभाव में पैदल यात्रियों के पास व्यस्त सड़क पार करने का जोखिम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है, जिससे उन्हें दुर्घटनाओं का खतरा रहता है.

कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का जोखिम अधिक

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को यह भी बताया कि दिल्ली के निवासी सरकार को भारी टैक्स देते हैं और ऐसे में सुरक्षा जोखिम के सामने वे चुप नहीं रह सकते है. सर्दियों के महीनों में स्थिति और खराब हो जाती है.

खासकर दिसंबर से जनवरी तक जब घने कोहरे के कारण मथुरा रोड पर चिड़ियाघर की लाल बत्ती पर दृश्यता काफी कम हो जाती है. फुट ओवरब्रिज या अंडरपास की अनुपस्थिति में दुर्घटनाओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है, जिससे पैदल यात्रियों से जुड़ी दुखद घटना की संभावना बनी रहती है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago