दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहदरा बार एसोसिएशन के 9 मई को होने वाले चुनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह कड़कड़डूमा कोर्ट में सुरक्षा तैनात करें. जस्टिस प्रतिबा मनिंदर सिंह, जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस सी. हरि शंकर की पीठ ने यह आदेश बार एसोसिएशनों के चुनावों की निगरानी करने के दौरान दिया है.
साथ ही अदालत ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह ऐसे किसी भी व्यक्ति वकील या गौर-वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जो चुनावों के सुचारू संचालन में बाधा या व्यवधान पैदा कर सकता है. उसने यह निर्देश स्थिति रिपोर्ट के अनुसार दिया और कहा कि जिन वकीलों/,मतदाताओं के पास उचित कार्ड हो, उन्हें ही सत्यापन के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी जाए.
साकेत और शाहदरा बार एसोसिएशन को छोड़कर दिल्ली में सभी बार एसोसिएशन के चुनाव 21 मार्च को शुरु हो चुके है. शाहदरा बार एसोसिएशन चुनाव समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने हाल ही में न्यायालय परिसर में सुरक्षा की कमी को उजागर किया था.
न्यायमूर्ति सिंह की आशंकाओं पर विचार करते हुए कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनावों के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया था. उसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कोर्ट में अपनी योजनाबद्ध सुरक्षा व्यवस्था पर एक स्थिति रिपोर्ट पेश की.
कोर्ट ने यह भी आदेश दिया था कि स्थानीय पुलिस उपायुक्त को एक सीसीटीवी फीड उपलब्ध कराया जाए. चुनाव क्षेत्र सीसीटीवी से कवर किया जाए.
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…
साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…
बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…
JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…