Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 मई को होने वाले शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस को दिया निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 मई को होने वाले शाहदरा बार एसोसिएशन चुनाव के मद्देनज़र कड़कड़डूमा कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं.

Delhi High Court
Edited by Akansha

दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहदरा बार एसोसिएशन के 9 मई को होने वाले चुनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह कड़कड़डूमा कोर्ट में सुरक्षा तैनात करें. जस्टिस प्रतिबा मनिंदर सिंह, जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस सी. हरि शंकर की पीठ ने यह आदेश बार एसोसिएशनों के चुनावों की निगरानी करने के दौरान दिया है.

अदालत ने दिल्ली पुलिस को दिया निर्देश

साथ ही अदालत ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह ऐसे किसी भी व्यक्ति वकील या गौर-वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जो चुनावों के सुचारू संचालन में बाधा या व्यवधान पैदा कर सकता है. उसने यह निर्देश स्थिति रिपोर्ट के अनुसार दिया और कहा कि जिन वकीलों/,मतदाताओं के पास उचित कार्ड हो, उन्हें ही सत्यापन के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी जाए.

दिल्ली में सभी बार एसोसिएशन के चुनाव हो चुके है शुरु

साकेत और शाहदरा बार एसोसिएशन को छोड़कर दिल्ली में सभी बार एसोसिएशन के चुनाव 21 मार्च को शुरु हो चुके है. शाहदरा बार एसोसिएशन चुनाव समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने हाल ही में न्यायालय परिसर में सुरक्षा की कमी को उजागर किया था.

पुलिस ने कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पर पेश की रिपोर्ट

न्यायमूर्ति सिंह की आशंकाओं पर विचार करते हुए कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनावों के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया था. उसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कोर्ट में अपनी योजनाबद्ध सुरक्षा व्यवस्था पर एक स्थिति रिपोर्ट पेश की.

चुनाव क्षेत्र सीसीटीवी से किया जाए कवर

कोर्ट ने यह भी आदेश दिया था कि स्थानीय पुलिस उपायुक्त को एक सीसीटीवी फीड उपलब्ध कराया जाए. चुनाव क्षेत्र सीसीटीवी से कवर किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस 


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital