लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने मथुरा रोड पर फुट ओवरब्रिज निर्माण याचिका खारिज की, पढ़ें पूरा मामला

मथुरा रोड़ पर स्थित राष्ट्रीय जैविक उद्यान के पास फुट ओवर ब्रिज या अंडरपास के निर्माण की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि सड़क के किस हिस्से में लाल बत्ती से मुक्त रखा जाए या फिर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए, यह मुद्दा विशेषज्ञों पर छोड़ देना चाहिए.

इसी तरह की योजनाकारों या विशेषज्ञों की राय में सड़क के किसी विशेष हिस्से को यातायात लाइट मुक्त रखा जाना है, तो ऐसी स्थितिमें अदालत का हस्तक्षेप अनुचित होगा. इस दशा में अदालत इस याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं है.

याचिकाकर्ता ने कहा था कि मथुरा रोड़ पर लाल बत्ती न होने के कारण पैदल चलने वालों को असुविधा होती है. इस मार्ग पर फुटओवर ब्रिज सुंदर नगर के पास है, जो काफी दूरी पर है. कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक एकीकृत योजना तैयार की है. उसे केंद्र के कई विभागों के साथ दिल्लीसरकार ने भी मंजूरी दी है, जिससे संबंधित मार्ग को लाल बत्ती मुक्त बनाने के लिए सुरंगों, अंडरपास और फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा सके.

याचिकाकर्ता ने कहा था कि योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर दो फुट ओवरब्रिज प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन बाद में केवल चिड़िया घर पेट्रोलपंप के पास एक फुट ओवरब्रिज की मंजूरी दी गई. कोर्ट ने कहा कि नियम और विनियम वांछित स्थान पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण की अनुमति नहीं देती है. क्योंकि इसके निकट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एक संरचना का रखरखाव कर रहा है.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में देश का पहला Climate Change Station शुरू, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

14 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

15 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

18 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

27 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

51 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago