लीगल

हनी सिंह के एलबम ‘मैनियाक’ पर जनहित याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी उचित कानूनी रास्ता अपनाने की सलाह

दिल्ली हाईकोर्ट ने गायक हनी सिंह के नवीनतम एलबम ‘मैनियाक’ के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है. याचिका में आरोप लगाया गया था कि इस एलबम में महिलाओं को ‘यौन वस्तु’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है और इसमें अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है.

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने याचिकाकर्ता लवकुश कुमार को उचित कानूनी मार्ग अपनाने की सलाह दी. अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला जनहित याचिका के दायरे में नहीं आता है, इसलिए याचिकाकर्ता चाहें तो इस मुद्दे को लेकर दीवानी या आपराधिक मामला दर्ज करवा सकते हैं.

भोजपुरी पर टिप्पणी पर कोर्ट की सख्त प्रतिक्रिया

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने गीत में प्रयुक्त कुछ पंक्तियों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इसमें भोजपुरी भाषा की अश्लीलता झलकती है. इस पर अदालत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अश्लीलता किसी विशिष्ट भाषा या क्षेत्र तक सीमित नहीं होती.

पीठ ने कहा, “आप भोजपुरी को अश्लीलता कहते हैं. यह क्या है? कल आप कहेंगे कि दिल्ली अश्लील है. अश्लीलता, अश्लीलता होती है, इसका कोई क्षेत्र नहीं होता.”

एफआईआर दर्ज कराने की दी सलाह

अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ता को गीत की अश्लीलता से आपत्ति है, तो वे इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं. यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो संबंधित अदालत में शिकायत दायर की जा सकती है.

इसके साथ ही, अदालत ने कहा कि जनहित याचिका केवल सरकारी निकायों या सार्वजनिक कार्यों से जुड़े मामलों में दाखिल की जा सकती है, जबकि यह मामला निजी विवाद से संबंधित है.

पीठ की टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी और कहा कि वह इस मुद्दे को उचित फोरम के समक्ष उठाएंगे. अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले का निपटारा कर दिया.


ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के आरोपी की जमानत याचिका पर मांगा जवाब


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

7 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

11 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago