लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के आरोपी की जमानत याचिका पर मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के मामले में जेल में बंद आरोपी मनोरंजन डी. की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया है. यह मामला 13 दिसंबर 2023 की घटना से जुड़ा है.

न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख तय की है. मनोरंजन डी. ने निचली अदालत द्वारा 24 दिसंबर 2024 को जमानत याचिका खारिज करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

मनोरंजन डी. के वकील ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल का संसद में घुसने का तरीका गलत हो सकता है, लेकिन उसका इरादा आतंकवादी गतिविधि करने का नहीं था. उन्होंने कहा कि यह मामला गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत नहीं आता. आरोपी उच्च शिक्षित है और उसका मकसद बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन करना था, हालांकि उसके द्वारा अपनाया गया तरीका गलत था.

इस पर अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “उच्च शिक्षित लोग अधिक खतरनाक हो सकते हैं.”

इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में एक अन्य आरोपी नीलम आजाद की जमानत याचिका पर भी पुलिस से जवाब मांगा था. निचली अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि मनोरंजन डी., नीलम आजाद, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत को आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा 13 दिसंबर 2023 को संसद को निशाना बनाने की धमकी की पहले से जानकारी थी. इसके बावजूद उन्होंने उसी दिन संसद में घुसकर यह कथित घटना अंजाम दी. कोर्ट इस मामले में 24 जुलाई को अगली सुनवाई करेगी.


ये भी पढ़ें- ‘साड़ी वाली दीदी आई…’ कुणाल कामरा की निर्मला सीतारमण पर तीखी पैरोडी, पुलिस ने भेजा दूसरा समन


-भारत एक्स्प्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

43 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago