लीगल

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत के मामले में कुलदीप सेंगर को Delhi High Court से मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को स्वास्थ्य के आधार पर फिर से अंतरिम जमानत दे दिया है. कोर्ट ने एम्स में सर्जरी के लिए सेंगर को 50 हजार रुपये की निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वह अगर सेंगर का 24 जनवरी को सर्जरी नही होती हैं तो उसी दिन सरेंडर करना होगा. अगर सर्जरी हुई तो 27 जनवरी को सरेंडर करना होगा. कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि सेंगर जिस वार्ड में भर्ती होंगे वहां पर दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल तैनात रहेगा.

स्वास्थ्य आधार पर मिली अंतरिम जमानत

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी साफ कर दिया है कि इसके बाद अंतरिम जमानत की अवधि को नही बढ़ाया जाएगा. मामले की सुनवाई के दौरान एम्स ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है. जिसको रिकॉर्ड पर लेते हुए कोर्ट ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट एम्स द्वारा सत्यापित किया गया है और वह सही है.

दूसरी ओर चिकित्सा आधार पर सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित करने की मांग वाली सेंगर की नई अर्जी पर सीबीआई और पीड़ित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इससे पहले मेडिकल ग्राउंड पर 30 जनवरी तक अंतरिम जमानत दिया था. जिसकी अवधि को बढ़ाने से कोर्ट ने इनकार कर दिया था.

जस्टिस प्रतिभा सिंह ने कुलदीप सिंह सेंगर के अनुरोध को नामंजूर करते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा था. सीबीआई ने अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाए जाने का विरोध किया था. सीबीआई ने कहा था कि परिस्थितियों में कोई बदलाव नही हुआ है. सीबीआई ने कहा कोर्ट ने जमानत देते समय कहा था कि आगे अंतरिम जमानत का विस्तार नही किया जाएगा.

सेंगर को 10 साल की सजा और जुर्माना

बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप है कि साल 2017 में पीड़ित का अपहरण कर उससे बलात्कार करने का दोष साबित हुआ था. घटना के समय पीड़ित नाबालिग थी. 13 मार्च 2020 को निचली अदालत ने कुलदीप सिंह सेंगर को बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में 10 साल की कठोर सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

ये भी पढ़ें: Budget 2025: युवाओं को सरकार से क्या हैं उम्मीदें? क्या महंगाई-बेरोजगार से मिलेगी निजात?

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हाथ में नियुक्ति पत्र, चेहरे पर मुस्कान: नवनियुक्त पंचायत अधिकारियों संग CM योगी की सेल्फी हुई वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम…

11 minutes ago

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

19 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

43 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

1 hour ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

2 hours ago