लीगल

2 करोड़ रुपये दहेज लेने के आरोपी व्यक्ति ने पत्नी के परिवार की आयकर जांच की मांग की, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपनी अलग रह रही पत्नी के परिवार की वित्तीय स्थिति की आयकर जांच कराने की मांग की थी. उसने कहा था कि उसकी पत्नी के परिवार ने दो करोड़ रुपये दहेज में देने एवं उतनी ही राशि शादी में खर्च करने का दावा किया है. जबकि आयकर देने के दौरान इस सबको छिपाया गया है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि मालूम हो रहा है कि याचिका अलग रह रहे दंपत्ति के बीच वैवाहिक झगड़े के कारण दाखिल की गई है.

याचिकाकर्ता के वकील यह बताने में असमर्थ रहे कि उसके किस मौलिक या वैधानिक अधिकार का उल्लंघन किया गया है. इस मामले से जुड़े तथ्यों पर निर्णय लेना आयकर विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. यह अनुच्छेद 226 के तहत भी निर्णय लिए जाने के तहत है. इस दशा में याचिका खारिज की जाती है.  व्यक्ति ने आयकर विभाग को यह निर्देश दिए जाने की मांग की थी, कि वह अलग रह रही पत्नी के परिवार की शादी में खर्च हुए राशि एवं दो करोड़ रुपये के कथित अवैध नकद लेनदेन की जांच कर उसने परिवार के पिछले 10 साल के आयकर रिटर्न एवं वित्तीय रिकॉर्ड सत्यापन करने का भी अनुरोध किया था.

इसके अलावा झूठी गवाही, कर चोरी या वित्तीय कदाचार के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई किये जाने का भी आग्रह किया था. याचिकाकर्ता की वर्ष 2022 में शादी हुई थी, लेकिन यह विवाह सफल नहीं रहा. उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस की अंतर-राज्यीय गिरफ्तारी पर मांगा जवाब, पढ़ें क्या है पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

20 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

27 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

37 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

38 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

47 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

58 minutes ago